Apple iPhone ने गोली रोक कर बचाई यूक्रेनी सैनिक की जान, वीडियो हुआ वायरल

Reddit पर एक यूजर (u/ThaIgk) ने शनिवार, 16 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि iPhone ने एक यूक्रेनी सैनिक की जान बचाई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 20:54 IST
ख़ास बातें
  • शनिवार, 16 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया गया था
  • वीडियो से पता चलता है कि यह iPhone 11 Pro है
  • वीडियो यूक्रेन का बताया जा रहा है

वीडियो 16 जुलाई को पोस्ट किया गया था

क्या आप सोच सकते हैं कि मोबाइल फोन में गोली लगने से किसी व्यक्ति की जान बच गई हो। इस तरह का एक लेटेस्ट वाकया कथित तौर पर यूक्रेन से रिपोर्ट किया गया है, जहां Apple iPhone 11 Pro की वजह से एक यूक्रेनी सैनिक की जान बच गई। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सैनिक की बुलेट प्रूफ जैकेट के अंदर iPhone 11 Pro रखा था, और फोन पर गोली का एक बड़ा निशान था। देखने से लगता है कि गोली सैनिक की जैकेट को पार करते हुए फोन से टकराई और वहीं नष्ट हो गई।
 

Reddit पर एक यूजर (u/ThaIgk) ने शनिवार, 16 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दावा किया गया है कि iPhone ने एक यूक्रेनी सैनिक की जान बचाई। आईफोन आमतौर पर अच्छी बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। यह वीडियो भी इसका एक अच्छा उदाहरण बन सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सैनिक ने अपने बुलेटप्रूफ जैकेट से एक iPhone बाहर निकाला, जिसके बैक पैनल पर गोली लगने की वजह से एक विशाल छेद हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि गोली इस फोन के आर-पार नहीं हुई, क्योंकि डिस्प्ले टूटा दिखाई देता है, लेकिन उसमें छेद नहीं था।
Advertisement

डिजाइन को देखने से पता चलता है कि यह iPhone 11 Pro था। निश्चित तौर पर गोली ने पहले जैकेट की कई परतों को पार किया होगा और उसके बाद यह iPhone से टकराई होगी, लेकिन फिर भी बुलेट का फोन से पार न होना, इसकी क्वालिटी को दर्षाता है। यदि यह फोन नहीं होता, तो शायद गोली सैनिक को नुकसान पहुंचा सकती थी। हालांकि, Gadgets 360 वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

खबर लिखते समय तक, रेडिट पर इस वीडियो को 4,000 से अधिक अपवोट मिल चुके थे। वीडियो पर कमेंट भी मजेदार आ रहे हैं।
Advertisement

घटना निश्चित तौर पर चमत्कार से कम नहीं लगती है। अच्छी बात यह है कि सैनिक सुरक्षित और स्वस्थ था।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए13 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3046 एमएएच

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

1125x2436 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IPhone, iPhone 11 Pro, IPhone Bullet, Apple
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.