स्मार्टफोन सेल्स में Apple का पहला रैंक, भारत में iPhone की बढ़ती डिमांड से मिला फायदा

अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump की ओर से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ से बचने के लिए एपल के आईफोन्स का स्टॉक जमा किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 16:14 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है
  • Samsung लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है
  • इस मार्केट में चीन की Xiaomi का तीसरा और Vivo का चौथा स्थान है

भारत में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस वर्ष की पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल सेल्स में पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को भारत और जापान में डिमांड बढ़ने और iPhone 16e के लॉन्च से फायदा मिला है। स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 19 प्रतिशत की है। 

अमेरिका, यूरोप और चीन में एपल की सेल्स फ्लैट रही है या इसमें कमी हुई है। स्मार्टफोन के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स को ट्रैक करने वाली इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन ने बताया है कि पहली तिमाही में स्मार्टफोन्स की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 1.5 प्रतिशत बढ़ी हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट Donald Trump की ओर से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ से बचने के लिए एपल के आईफोन्स का स्टॉक जमा किया जा रहा है। हालांकि, ट्रंप ने चीन से इम्पोर्ट पर लगाए गए टैरिफ में कंप्यूटर्स, स्मार्टफोन्स और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बाहर रखा है। 

स्मार्टफोन्स के मार्केट में चीन की Xiaomi का तीसरा और Vivo का चौथा स्थान है। हाल ही में एपल ने चार्टर्ड कार्गो उड़ानों से लगभग 15 लाख iPhones को भारत से अमेरिका भेजा था। इन आईफोन्स का भार 600 टन का है। एपल के लिए अमेरिका बड़े मार्केट्स में शामिल है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि चीन में एपल के डिवाइसेज की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग होने के कारण आईफोन्स के अमेरिका में प्राइसेज बढ़ सकते हैं। 

भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में पिछले वित्त वर्ष में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की रही है। देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने पिछले वर्ष देश में लगभग 1.2 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की थी। आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एपल की योजना भारत में AirPods, MacBook और iPad की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू करने की है।  फरवरी में लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भी देश में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.