Apple ने चीन को दिया झटका, भारत से हुआ 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईफोन का एक्सपोर्ट

मौजूदा वित्त वर्ष में देश से एपल का आईफोन्स का एक्सपोर्ट 10 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। कंपनी ने देश में अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स के जरिए मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ाने की तैयारी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2024 19:45 IST
ख़ास बातें
  • देश में कंपनी के तीन सप्लायर्स आईफोन की असेंबलिंग करते हैं
  • एपल के सप्लायर्स में Tata Electronics भी शामिल है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

देश में कंपनी के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स अपनी फैक्टरियों में आईफोन की असेंबलिंग करते हैं

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का देश से iPhones का एक्सपोर्ट मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में लगभग एक-तिहाई बढ़ा है। इससे कंपनी की चीन पर निर्भरता घटाने और भारत में मैन्युफैक्चरिंग के एक्सपैंशन की योजना आगे बढ़ने का संकेत मिल रहा है। एपल का 'मेड इन इंडिया' आईफोन्स का एक्सपोर्ट पहली छमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग एक-तिहाई बढ़कर लगभग छह अरब डॉलर (लगभग 50,451 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया। 

Bloomberg की रिपोर्ट में कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में देश से एपल का आईफोन्स का एक्सपोर्ट 10 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। कंपनी ने देश में अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स के जरिए मैन्युफैक्चरिंग को तेजी से बढ़ाने की तैयारी की है। चीन पर निर्भरता घटाने की एपल की योजना में भारत का महत्वपूर्ण योगदान होगा। कंपनी के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स दक्षिण भारत में अपनी फैक्टरियों में आईफोन की असेंबलिंग करते हैं। इनमें ताइवान की Foxconn Technology और Pegatron के अलावा Tata Electronics हैं। 
Advertisement

फॉक्सकॉन की फैक्टरी तमिलनाडु में चेन्नई के निकट है। देश से आईफोन के एक्सपोर्ट में इसकी हिस्सेदारी लगभग आधी है। ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक के बिजनेस से जुड़े Tata Group की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Tata Electronics ने पहली छमाही में लगभग 1.7 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्टरी कर्नाटक में है। पिछले वर्ष टाटा ग्रुप ने Wistron से इस फैक्टरी को खरीदा था। 

एपल की की देश में अपने रिटेल स्टोर्स बढ़ाने की भी योजना है। कंपनी के पिछले वर्ष दिल्ली के साकेत में सेलेक्ट सिटीवॉक और मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खोले गए स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एपल की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरू, मुंबई और पुणे में नए स्टोर्स शुरू करने की तैयारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने देश में अपनी वेबसाइट पर कई जॉब्स को लिस्ट किया है। इनमें फुल-टाइम और पार्ट-टाइम जॉब्स शामिल हैं। कंपनी के लगभग 400 एंप्लॉयीज को हायर करने का अनुमान है। देश में एपल के स्टोर्स का बिक्री के पहले वर्ष में रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का रहा है। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.