Apple का फोल्डेबल iPhone अगले साल हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे 4 कैमरे और ऐसे नए फीचर्स

Apple अगले साल की शुरुआत में ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 09:16 IST
ख़ास बातें
  • Apple अगले साल की शुरुआत में ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ सकता है।
  • Apple के सप्लायर्स ने नए मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है।
  • iPhone Fold में Samsung Galaxy Z Fold जैसा बुक स्टाइल डिजाइन होगा।

iPhone 16 Pro Max में 6.90 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple अगले साल की शुरुआत में ही फोल्डेबल स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। नई रिपोर्ट्स से 2026 में फोल्डेबल iPhone के आने का पता चला है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने पावर ऑन न्यूजलेटर में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि V68 कोडनेम वाला यह फोन कई सालों बाद iPhone डिजाइन में पहला बड़ा बदलाव होगा। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Fold में Samsung के Galaxy Z Fold सीरीज जैसा बुक स्टाइल फोल्डिंग फॉर्मेट होगा जो एक कॉम्पैक्ट टैबलेट के साइज के डिस्प्ले में खुलेगा। इसमें 4 कैमरे, फेस आईडी की जगह टच आईडी और ई-सिम मिलने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुरमन का कहना है कि Apple के सप्लायर्स ने नए मॉडल पर काम करना शुरू कर दिया है। 2026 की शुरुआत में प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान है। हालांकि, डिजाइन अभी डिजाइन फाइनल हो रहा है। Apple कथित तौर पर फिलहाल सिर्फ ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन की टेस्टिंग कर रहा है। फोल्डेबल iPhone में Apple की आगामी C2 मॉडेम चिप होने की बात भी कही गई है, जो इसका पहला इन हाउस सेलुलर मॉडेम है जो क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोडक्ट से मिलता जुलता है। यही चिप iPhone 18 Pro सीरीज में भी होने की उम्मीद है।

Advertisement

फोल्डेबल फोन को लेकर अब तक की सबसे बड़ी दिक्कत प्राइमरी डिस्प्ले पर नजर आने वाली क्रीज रही है। शुरुआत में Apple फोल्डेबल iPhone के लिए ऑन-सेल टच सेंसर उपयोग करने का प्लान बना रहा था, लेकिन इस टेक्नोलॉजी में छोटे एयर गैप रहने का जोखिम था जिससे क्रीज ज्यादा उभर कर नजर आती है। Apple ने बाद में अपना प्लान बदल दिया है और अब स्टैंडर्ड आईफोन में पहले से उपयोग की जा रही टेक्नोलॉजी की तरह इन-सेल टच टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगा। इस कदम से क्रीज कम नजर आएगी और कुल मिलाकर टच परफॉर्मेंस में सुधार होगा।

पिछली रिपोर्ट्स से भी 2026 में आने का पता चला था। जेपी मॉर्गन के समिक चटर्जी जैसे विश्लेषकों ने सुझाव दिया है कि Apple अपने फोल्डेबल फोन में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन ला सकता है। हालांकि, इससे यह सैमसंग के मौजूदा गैलेक्सी Z फोल्ड मॉडल से थोड़ा छोटा बनेगा, लेकिन Apple एक स्लिम और ज्यादा बेहतर डिजाइन पर काम कर सकता है। कुछ अफवाहों से पता चला है कि अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5 मिमी होगी, जो इसे मार्केट में सबसे स्लिम फोल्डेबल डिवाइसेज में से एक बना देगा। अगर कीमत की बात करें तो पिछली लीक रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,999 डॉलर बताई गई है, जो भारत में लगभग 1.75 लाख रुपये होगी। इससे यह Apple के मौजूदा लाइनअप में मौजूद Pro Max मॉडल्स से भी ज्यादा महंगा बना देगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Foldable iPhone, Apple iPhone Fold

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.