Apple के फोल्डेबल iPhone को आने में हुई देरी, जानें अब कब होगा लॉन्च?

इस महीने की शुरुआत में, इसी प्रकाशन ने Apple के एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए दावा किया था कि फोल्डेबल iPhone 2026 में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by Manas Mitul, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2024 21:50 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर फोल्डेबल iPhone पर काम कर रही है
  • इसके पहले 2026 में लॉन्च होने की संभावना थी
  • अब दावा किया गया है कि फोल्डेबल iPhone 2027 में लॉन्च होगा
ऐसा माना जा रहा है कि Apple अपने फोल्डेबल डिवाइस लाइनअप पर काम कर रही है। जबकि क्यूपर्टिनो, कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने फोल्डेबल के लिए अपने प्लान का फिलहाल खुलासा नहीं किया है, हालिया रिपोर्ट और दायर पेटेंट से पता चलता है कि कंपनी एक फोल्डेबल आईफोन (Foldable iPhone), आईपैड और एक बड़े डिस्प्ले डिवाइस पर काम कर रही है, जिसे MacBook कहा जाता है। इस महीने की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्डेबल iPhone 2026 में लॉन्च हो सकता है। अब, एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि Apple ने अपने पहले फोल्डेबल फोन के लॉन्च को 2027 की शुरुआत में टाल दिया है।

कोरियाई आउटलेट अल्फाबिज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इसी आउटलेट ने पहले दावा किया था कि फोल्डेबल iPhone संभवतः 2026 के अंत में लॉन्च होगा। Apple की आंतरिक योजनाओं से परिचित एक अधिकारी का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple ने सप्लाई और डिमांड से संबंधित कारणों से फोल्डेबल फोन के अपने प्लान में देरी की है।

हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि डिवाइस के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले जैसे कंपोनेंट के लिए सप्लायर्स का चयन मूल प्लान के अनुसार आगे बढ़ने की उम्मीद थी।

इस महीने की शुरुआत में, इसी प्रकाशन ने Apple के एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए दावा किया था कि फोल्डेबल iPhone 2026 में लॉन्च किया जाएगा। उस समय अधिकारी के हवाले से कहा गया था "क्योंकि यह अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बाद में रिलीज होगा, हम जानते हैं कि अत्याधुनिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।"
Advertisement

अधिकारी ने दावा किया था कि फोल्डेबल आईफोन प्रतिस्पर्धियों की तुलना में पतला और हल्का होगा, जिसमें फोल्डिंग स्क्रीन पर क्रीज के निशान को रोकने पर खास ध्यान दिया जाएगा। कथित तौर पर Apple ने एक ऐसी तकनीक के पेटेंट के लिए आवेदन किया है जो डिस्प्ले की फोल्डिंग एक्सिस पर सिलवटों को कम करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

In his time as a journalist, Manas Mitul has written on a wide spectrum of ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.