iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!

iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 11:32 IST
ख़ास बातें
  • यह एक वाइड फोल्डेबल होगा।
  • फोन 2026 के मध्य में दस्तक दे सकता है।
  • फोन का मेन डिस्प्ले ज्यादा चौड़ा होगा।

iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

Photo Credit: Gizmochina

Apple के फोल्डेबल फोन को लेकर आए दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है जबकि कंपनी ने अभी तक अधिकारिक संकेत नहीं दिया है। अब Apple Foldable को लेकर अहम जानकारी सामने आई है जो एक सुप्रसिद्ध टिप्स्टर ने दी है। कहा गया है कि Apple के पहले फोल्डेबल फोन या फोल्डेबल आईफोन का नाम iPhone Ultra होगा। नाम की कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन इंडस्ट्री के ट्रेंड से यह मेल जरूर खाता नजर आता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

iPhone Ultra Apple की ओर से पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर यह अब तक का सबसे बड़ा दावा है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (viaचीन के जाने माने लीकर हैं जिनके लिए कहा जाता है कि सूचना लगभग सही निकलती है। अगर ऐसा होता है तो Apple इंडस्ट्री ट्रेंड्स के मुताबिक मॉनिकर रख सकती है जिसमें अधिकांश कंपनियां अपने फ्लैगशिप फोल्डेबल्स को Ultra मॉनिकर के साथ लॉन्च करने पर विचार कर रही हैं। 

Advertisement

फोल्डेबल iPhone के लिए टिप्स्टर ने एक और महत्वपूर्ण इशारा यहां पर दिया है। टिप्स्टर ने कहा है कि यह एक वाइड फोल्डेबल होगा। यानी फोन का मेन डिस्प्ले ज्यादा चौड़ा होगा। वर्तमान में Huawei Pura X2 भी चर्चा में है जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह 7.69 इंच के WQHD+ मेन डिस्प्ले से लैस होगा जो कि एक वाइड डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में लेटेस्ट Kirin 9030 सीरीज का चिपसेट बताया गया है। साथ ही इसमें बेहतर टेलीफोटो कैमरा आने की बात सामने आई है। 

iPhone Ultra की लॉन्च डेट को लेकर टिप्स्टर ने पुख्ता रूप से कुछ नहीं कहा है। लेकिन पिछले कई महीनों से अफवाहें हैं कि फोन 2026 के मध्य में दस्तक दे सकता है। यह फोन इसलिए भी चर्चा में है कि Apple का पहला फोल्डेबल लॉन्च होने जा रहा है। iPhone के लिए जानी जाने वाली अग्रणी टेक कंपनी फोल्डेबल को किस तरह खास बनाएगी इसका इंतजार सबको है। अगर कंपनी Ultra मॉनिकर के साथ इसे पेश करती है तो जाहिर तौर पर यह सबसे बेहतरीन फीचर्स और प्राइस के साथ लॉन्च हो सकता है। फोल्डेबल फोन अपने लिए एक नई प्रीमियम कैटिगरी बनाते जा रहे हैं जिसमें प्रतिस्पर्धा अब तेज होती दिख रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.