जापान में टूरिस्ट्स को iPhone की बल्क सेल पर फंसी Apple, चुकाना होगा भारी टैक्स

टोक्यो रीजनल टैक्सेशन ब्यूरो ने पाया है कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में लगभग 1,04,16,84,000 डॉलर की बिक्री टैक्स चुकाए बिना की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 14:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की गई थी
  • इसमें कई असामान्य ट्रांजैक्शंस पाई गई हैं
  • एपल को ब्राजील में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

जापान में आईफोन जैसे कुछ डिवाइसेज अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की जापान की यूनिट पर विदेशी पर्यटकों को iPhone और अन्य डिवाइसेज की बल्क में ड्यूटी-फ्री बिक्री करने पर लगभग 10.5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा। टोक्यो रीजनल टैक्सेशन ब्यूरो ने पाया है कि कंपनी ने पिछले दो वर्षों में लगभग 1,04,16,84,000 डॉलर की बिक्री टैक्स चुकाए बिना की थी। 

Kyodo News ने एक रिपोर्ट में बताया कि टैक्सेशन ब्यूरो ने पिछले वर्ष इस मामले की जांच शुरू की थी। इसमें कई असामान्य ट्रांजैक्शंस पाई गई हैं। इनमें एक टूरिस्ट के कंपनी के स्टोर से सैंकड़ों डिवाइसेज खरीदने का मामला भी है। एपल पर इस तरह की बिक्री की जानकारी नहीं देने के कारण 10.5 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त टैक्स लगा है। जापान में आने के छह महीने के अंदर विदेशी पर्यटकों को सॉवेनियर या रोजाना के इस्तेमाल वाली वस्तुएं खरीदने पर उन्हें अपने साथ विदेश ले जाने की अनुमति है। अगर विदेशी पर्यटक दोबारा बिक्री करने के लिए प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो उस पर टैक्स चुकाना होता है। 

जापान में आईफोन जैसे कुछ डिवाइसेज अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। टैक्सेशन ब्यूरो को संदेह है कि कुछ वेंडर्स जापान के ड्यूटी-फ्री सिस्टम का गलत इस्तेमाल कर पर्यटकों को प्रोडक्ट्स की बिक्री कर रहे हैं। इससे पहले कॉस्मेटिक्स और अन्य प्रोडक्ट्स की टूरिस्ट्स को बल्क में सेल्स के कुछ मामले हुए हैं। इसके बाद टैक्सेशन ब्यूरो ने डिपार्टमेंट स्टोर्स के लिए गाइडेंस जारी की थी। 

एपल को ब्राजील में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने iPhone सीरीज के साथ बॉक्स में चार्जर देना बंद कर दिया था। कंपनी ने कहा था कि उसने पर्यावरण से जुड़े कारणों से नए आईफोन के साथ चार्जर नहीं देने का फैसला किया है। आईफोन के बॉक्स में चार्जर के बजाय टाइप-C केबल दी जा रही है। कस्टमर्स को आईफोन का चार्जर अलग से खरीदना पड़ता है। हालांकि, इसे लेकर बहुत से मार्केट्स में नाराजगी है। ब्राजील में सरकार और कोर्ट ने इसके लिए एपल पर लाखों डॉलर का जुर्माना लगाया था और बिना चार्जर के आईफोन की बिक्री पर रोक लगा दी थी। ब्राजील में जस्टिस मिनिस्ट्री ने हाल ही में रिटेल स्टोर्स से सैंकड़ों आईफोन जब्त करने का आदेश दिया था। इसके बाद ब्राजील के कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेटर ने आईफोन के साथ चार्जर नहीं देने के कारण रिटेल स्टोर्स से सैंकड़ों आईफोन जब्त किए थे।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.