Apple के चीफ Tim Cook ने की प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग, इनवेस्टमेंट बढ़ाने की दी जानकारी

एपल के भारत में रिटेल स्टोर्स का उद्धाटन करने पहुंचे कुक की यह यात्रा देश में कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का बड़ा संकेत है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 13:49 IST
ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर शेयर की है
  • मोदी ने ट्वीट किया कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई
  • कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है

देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में कुक ने देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की कंपनी की योजना की जानकारी दी। एपल के भारत में रिटेल स्टोर्स का उद्धाटन करने पहुंचे कुक की यह यात्रा देश में कंपनी की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं का बड़ा संकेत है। 

कुक ने मंगलवार को मुंबई में कंपनी के पहले रिटेल स्टोर का उद्धाटन किया था। वह गुरुवार को राजधानी के साकेत में एपल के दूसरे स्टोर की शुरुआत पर भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुक ने हाथ मिलाते हुए एक पिक्चर Twitter पर शेयर करने के साथ ही लिखा,  "भारत के भविष्य पर टेक्नोलॉजी के सकारात्मक प्रभाव को लेकर आपके नजरिए से हम सहमत हैं। हम देश में ग्रोथ और इनवेस्टमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं।" इसके जवाब में मोदी ने ट्वीट किया कि कुक के साथ मीटिंग से उन्हें बहुत खुशी हुई। 
Advertisement

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। कंपनी इससे पहले देश में अपने प्रोडक्ट्स रीसेलर्स या Amazon जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए बेचती रही है। भारत में आईफोन्स की असेंबलिंग एपल के तीन कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Foxconn, Wistron और Pegatron करते हैं। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। 

एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। Apple ने फरवरी में एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी।  स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं। एशिया में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों की बड़ी संख्या है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.