गूगल ने जारी किया एंड्रॉयड एन का लेटेस्ट डेवलपर प्रिव्यू

गूगल ने जारी किया एंड्रॉयड एन का लेटेस्ट डेवलपर प्रिव्यू
विज्ञापन
एंड्रॉयड 7.0 नॉगट के जारी होने के दिन करीब आते जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले गूगल ने आज इस इस सीरीज की अंतिम किश्त के रूप में एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 5 जारी कर दिया है। इस प्रिव्यू से डिवाइस को सिस्टम अपडेट सपोर्ट मिलेगा जिससे डेवलपर यह टेस्ट कर सकेंगे कि कंपनी द्वारा जारी किए जाने वाले रिलीज के समय एप्लिकेशन किस तरह परफॉर्म करेंगे।

इस रिलीज के साथ ही नेक्सस और दूसरे डिवाइस के लिए सिस्टम इमेज जारी कर दिए गए हैं। गूगल ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि डेवलपर ऐप, फाइनल एपीआई, लेटेस्ट सिस्टम बिहेवियर और यूजर इंटरफेस, बग फिक्सिंग व सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन और प्री इंस्टॉल ऐप की टेस्टिंग के लिए इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल ने डेवलपर से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नॉगट अपडेट के समय कि डोज़ ऑन द गो, बैकग्राउंड ऑप्टिमाइज़ेशंस स्क्रीन ज़ूम, परमिशन चेंज जैसे विकल्प पर उनके ऐप अच्छे से काम करें। इसके साथ ही गूगल ने डेवलपर से आगे बढ़कर अपने ऐप में नए फीचर जैसे मल्टी-विंडो सपोर्ट, डायरेक्ट रिप्लाई डायरेक्ट बूट और बड़े इमोजी का इस्तेमाल करने को भी कहा है।

गूगल के मुताबिक, यह प्रिव्यू नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9 और पिक्सल सी डिवाइस के अलावा जनरल मोबाइल 4जी एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए भी उपलब्ध है।

जो यूज़र पहले ही एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर्ड हैं उन्हें यह अपडेट तुरंत मिल जाएगी लेकिन दूसरे यूज़र इसके लिए एंड्रॉयड वेबसाइट पर जा सकते है। वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कराके वे अपने मोबाइल या टैबलेट के लिए यह अपडेट पा सकते हैँ। इसके अलावा वेबसाइट से अपने डिवाइट को मैनुअली अपडेट करने का विकल्प भी कंपनी ने मुहैया कराया है।

पिछले महीने, कंपनी ने घोषणा की थी कि नए मोबइल ओएस का नाम एंड्रॉयड नॉगट होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android Developers Preview, Android N, Android Nougat, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »