एंड्रॉयड एन का नाम होगा एंड्रॉयड नॉगट, गूगल ने किया एलान

एंड्रॉयड एन का नाम होगा एंड्रॉयड नॉगट, गूगल ने किया एलान
विज्ञापन
गूगल ने आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड एन के नाम का एलान कर दिया है। एंड्रॉयड के अगले वर्जन का नाम एंड्रॉयड नॉगट होगा।

इस बार भी गूगल ने अपनी परंपरा के मुताबिक एंड्रॉयड का नाम एक मिठाई के नाम पर ही रखा है। सबसे पहले एंड्रॉयड 1.5 कपकेक के साथ शुरुआत हुई थी। इसके बाद एंड्रॉयड 1.6 डोनट, एंड्रॉयड 2.0 एक्लेयर, एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो और एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड नाम रखे गए। इसी परंपरा को कायम रखते हुए गूगल ने एंड्रॉयड 3.0 हनीकॉम्ब, एंड्रॉयड 4.0 आइस क्रीम सैंडविंच, एंड्रॉयड 4.1 जैली बीन, एंड्रॉयड 4.4 किटकैट, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और एंड्रॉयड मार्शमैलो नाम रखे।

पिछले महीने कंपनी की सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस आई/ओ में गूगल ने यूज़र को एंड्रॉयड एन का नाम सुझाने के लिए आमंत्रित किया था। अभी तक यह साफ नहीं है कि यूज़र द्वारा सुझाए गए नामों में एंड्रॉयड नॉगट सबसे ज्यादा चुना गया था या फिर गूगल ने इसे खुद ही चुना है। खास बात यह है कि, हमारे द्वारा किए गए एक पोल में नॉगट तीसरी सबसे ज्यादा पसंद किया गया विकल्प था।

एंड्रॉयड एन मल्टी-विंडो सपोर्ट, एनहेंस्ड नोटिफिकेशन, बदले हुए डोज़, नंबर ब्लॉकिंग और कई दूसरे फीचर सपोर्ट के साथ आएगा।

गूगल ने एंड्रॉयड नॉगट के नाम का एलान ट्विटर के जरिए किया। लेकिन फिलहाल एंड्रॉयड के नए वर्जन को रिलीज करने की तारीख के बारे में कोई निश्चित तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android N, Android Nougat
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »