• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल का दावा, मार्च में दोगुनी हुई एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले डिवाइस की हिस्सेदारी

गूगल का दावा, मार्च में दोगुनी हुई एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले डिवाइस की हिस्सेदारी

गूगल का दावा, मार्च में दोगुनी हुई एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले डिवाइस की हिस्सेदारी
विज्ञापन
पिछले साल पेश किया गया गूगल का एंड्रॉयड मार्शमैलो वर्ज़न अब दुनिया भर के 4.6 फीसदी एंड्रॉयड डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा रहा है। गूगल प्ले डिस्ट्रीब्यूशन डेटा के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 4 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित डिवाइस की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। और एंड्रॉयड लॉलीपॉप व एंड्रॉयड किटकैट से लैस डिवाइस धीरे-धीरे कम होते जाते रहे हैं।

ताजा आंकड़ों से पता चला है कि एक्टिव एंड्रॉयड डिवाइस में मार्शमैलो की हिस्सेदारी 4.6 फीसदी है। यह पिछले महीने की तुलना में दोगुनी है। याद रहे कि मार्च महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले एंड्रॉयड डिवाइस की हिस्सेदारी 2.3 फीसदी थी।
 
android_distribution_numbers_april

यह तो साफ है कि मार्शमैलो पर चलने वाले डिवाइस की संख्या हाल के महीनों में बढ़ी है। फरवरी महीने में इसकी हिस्सेदारी मात्र 1 फीसदी थी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर चलने वाले एंड्रॉयड डिवाइस की कुल हिस्सेदारी 35.8 फीसदी है। इसमें एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप 16.4 फीसदी डिवाइस पर हैं और एंड्रॉयड 5.1 वर्ज़न 19.4 प्रतिशत पर। मार्च की शुरुआत में कुल हिस्सेदारी 36.1 फीसदी थी। एंड्रॉयड डेवलपर्स के वेबपेज से पता चला है कि एंड्रॉयड किटकैट वर्ज़न इस्तेमाल करने वालों की भी संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। अब यह 33.4 फीसदी एंड्रॉयड डिवाइस पर मौजूद है। एंड्रॉयड जेली बीन की कुल हिस्सेदारी 21.3 फीसदी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  2. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  3. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  4. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  5. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  6. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  7. फोन-लैपटॉप के बाद अब सब्सक्रिप्शन भी महंगे, Apple ने बढ़ाए इस सर्विस के दाम
  8. Vivo X300 E की प्री-सेल्स शुरू, जानें कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस
  9. CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!
  10. ₹5000 डिस्काउंट के साथ खरीदें Motorola Edge 70 Max, आज से पहली सेल से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »