Realme X को नए सॉफ्यवेयर अपडेट के साथ मिला जून सिक्योरिटी पैच

Realme X यूज़र्स अपने स्मार्टफोन में RMX1901EX_11.C.04 अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए सेंटिंग्स में जाकर सॉफ्यवेटर अपडेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर RMX1901EX_11.C.04 है
  • अपडेट का साइज़ 469 एमबी है
  • फरवरी में Realme X को मिला था RMX1901EX_11_C.01 अपडेट

Realme X में मौजूद है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Realme X स्मार्टफोन को नया ओवर-द-एयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसके साथ जून 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और अन्य फीचर्स मिले हैं। इस अपडेट की जानकारी Realme कम्युनिटी फोरम के जरिए दी गई है, जहां पर इस अपडेट का चेंजलॉग भी साझा किया गया है। इस अपडेट का वर्ज़न RMX1901EX_11.C.04 है, इसके साथ ही इसमें तीन नई एप्लिकेशन्स जोड़ी गई हैं, कुछ सेटिंग्स ऑप्टिमाइज़ेशन किया गया है और लॉकस्क्रीन पर बैटरी चार्जिंग एनिमेशन जोड़े गए हैं। बाकी रियलमी अपडेट की तरह यह अपडेट भी फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है, इस वजह से सभी यूज़र्स तक इस अपडेट को पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा।
 
 

Realme X RMX1901EX_11.C.04 update changelog

Realme Community फोरम के अनुसार, RMX1901EX_11.C.04 अपडेट तीन नई ऐप्स लेकर आया है, जिनका नाम है- Heyfun, Realme PaySa, और Realme Link। Heyfun app एक तरह की गेम कलेक्शन ऐप है, जहां से आप तरह-तरह की गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, Realme PaySa ऐप डिजिटल फाइनेंस सर्विस है, जिसे कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। Realme Link ऐप रियलमी एक्ससेरिज़ कनेक्टिंग ऐप है, जिसके जरिए यूज़र्स स्मार्ट बैंड व स्मार्टवॉच को कनेक्ट कर सकते हैं।
Advertisement

इसके अलावा यह अपडेट Realme X की लॉकस्क्रीन में चार्जिंग एनिमेशन लेकर आया है। पावर सेविंग मोड में ऑटो-ऑफ स्विच और स्क्रीन ब्राइटनेस रिडक्शन स्विच के डिफॉल्ट स्टेट को भी मॉडिफाय किया गया है। इसके अलावा पीछे जाने के लिए स्लाइड बार की ट्रांसपेरेंसी को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग आइकन के साइज़ को भी बदला गया है। साथ ही एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को भी जून 2020 में अपडेट किया गया है। इस अपडेट का साइज़ 469 एमबी है।

रियलमी ने यह भी बताया कि इस अपडेट को फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसे सीमित यूज़र्स के लिए ज़ारी किया जा रहा है। हालांकि, जैसे ही यूज़र्स के लिए अपडेट की स्टेब्लिटी पुख्ता हो जाएगी और अपडेट में गंभीर बग की मौजूदगी नहीं मिलेगी, इसके बाद बड़ी संख्या में यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
Advertisement

रियलमी एक्स यूज़र्स अपने स्मार्टफोन में RMX1901EX_11.C.04 अपडेट की उपलब्धता जांचने के लिए सेंटिंग्स में जाकर सॉफ्यवेटर अपडेट कर सकते हैं।

आपको बता दें, रियलमी एक्स यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 आधिकारिक रियलमी यूआई अपडेट फरवरी में ही मिलना शुरू हो गया था, जिसका वर्ज़न RMX1901EX_11_C.01 था।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme X Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.