आपके स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट कब मिलेगा? जानें

विज्ञापन
Ravi Sharma, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2016 18:15 IST
ख़ास बातें
  • गूगल ने एंड्रॉयड 7.0 और एंड्रॉयड 7.1 अपडेट का अपडेट जारी कर दिया है
  • मोटोरोला, सोनी और वनप्लस ने नूगा अपडेट जारी करने की जानकारी दी है
  • कई कंपनियां अपडेट पर काम रही हैं, पर टाइमलाइन पर चुप्पी बनाई रखी है
गूगल ने एंड्रॉयड 7.0 और एंड्रॉयड 7.1 अपडेट जारी करने की जानकारी पहले ही दे दी है। लेकिन इन अपडेट को बड़ी मोबाइल कंपनियों द्वारा कब तक उपलब्ध कराया जाएगा, इसे लेकर असमंजस की स्थिति है। मोटोरोला और वनप्लस ने आगे बढ़ते हुए अपनी योजनाएं सार्वजनिक कर दी हैं। लेकिन ज़्यादातर कंपनियां ने अब भी अपने स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड नूगा अपडेट प्लान को लेकर चुप्पी बनाए रखी है।

अपडेट को लेकर अगर आप भी असमंजस में हैं तो यह लेख शायद आपके लिए चीजों को आसान कर दे। हमने आपके लिए सैमसंग, नेक्सस, मोटोरोला, सोनी, वनप्लस, एचटीसी, एलजी, हुवावे और शाओमी द्वारा एंड्रॉयड 7.0/  7.1 का अपडेट जारी करने के संबंध में जानकारियां इकट्ठा की हैं। आप नीचे दी गई सूची से जान सकेंगे कि आपके फोन को एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिलेगा या नहीं। मिलेगा तो कब तक?
Advertisement

गूगल नेक्सस फोन के लिए एंड्रॉयड नूगा
गूगल अपने नेक्सस 6पी और नेक्सस 5एक्स के लिए एंड्रॉयड 7.1 नूगा का ओटीए अपडेट दिसंबर में ज़ारी करेगी। हालांकि, पिक्सल सी टैबलेट के साथ दोनों ही नेक्सस फोन के लिए डेवलपर प्रिव्यू जारी भी कर दिया गया है। अपडेट में डेड्रीम वीआर सपोर्ट, ए/बी सिस्टम अपडेट, इमेज कीबोर्ड सपोर्ट व कई अन्य फ़ीचर हैं।
Advertisement

नेक्सस 6, नेक्सस 9 और नेक्सस प्लेयर जैसे पुराने डिवाइस को भी एंड्रॉयड 7.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। इसके अलावा सपोर्ट करने वाले एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए भी अपडेट जारी होगा। हालांकि, गूगल ने यह साफ नहीं किया है कि किन एंड्रॉयड वन हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा।

जिन नेक्सस डिवाइस को एंड्रॉयड 7.1 का अपडेट मिलेगा उनमें गूगल असिस्टेंट और पिक्सल लॉन्चर जैसे फ़ीचर जुड़ जाएंगे। ज्ञात हो कि ये फ़ीचर अभी सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन में हैं जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1 पर चलते हैं।
Advertisement

सैमसंग फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट
Advertisement
ऐसा लगता है कि सैमसंग अभी गैलेक्सी नोट7 के झटके से उबर नहीं पाई है। कंपनी ने फिलहाल एंड्रॉयड नूगा अपडेट के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ लीक हुई रिपोर्ट से पता चला है कि वह इसपर काम कर रही है। कंपनी के फ्लैगशिप हैंडसेट गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज स्मार्टफोन को सबसे पहले अपडेट मिलेगा।

मोटोरोला फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट
Advertisement
मोटोरोला ने जानकारी दी है कि वह अपने 14 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड नूगा का अपडेट उपलब्ध कराएगी। मोटो ज़ेड और मोटो जी (जेन 4) और मोटो जी प्लस (जेन 4) को सबसे पहले अपडेट मिलेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट पाने वाले अन्य स्मार्टफोन में मोटो जी प्ले (जेन 4), मोटो एक्स प्योर एडिशन  (जेन 3), मोटो एक्स स्टाइल, मोटो एक्स प्ले, मोटो एक्स फोर्स, ड्रॉयड टर्बो 2, ड्रॉयड मैक्स 2, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो ज़ेड फोर्स ड्रॉयड, मोटो ज़ेड प्ले ड्रॉयड और मोटो ज़ेड ड्रॉयड हैं।

गौर करने वाली बात है कि इस साल ही लॉन्च किए गए मोटो ई3 पावर और पिछले साल पेश किए गए मोटो जी (जेन 3) को एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट नहीं मिलेगा।

दूसरी तरफ, मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो ने अपने डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के लिए कोई टाइमलाइन नहीं दिया है।

सोनी स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट
सोनी ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी कि उसके 11 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। इस सूची में सबसे आगे फ्लैगशिप मॉडल एक्सपीरिया एक्सज़ेड और एक्सपीरिया एक्स कॉम्पेक्ट हैं। इसके बाद एक्सपीरिया ज़ेड3, एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट, एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए, एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस।

एचटीसी फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट
एचटीसी ने इस साल जून महीने में ही ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह 2016 की चौथी तिमाही में एचटीसी 10 के लिए एंड्रॉयड नूगा का अपडेट जारी करेगी। इसके बाद वन ए9 और वन एम9 स्मार्टफोन को भी इसका अपडेट मिलेगा। कंपनी ने यह भी बताया कि वह एक और लिस्ट जारी करेगी जिसमें अन्य डिवाइस का भी ज़िक्र होगा। ख़बर है कि ताइवान की यह कंपनी महीने के अंत तक नया स्मार्टफोन एचटीसी बोल्ट लॉन्च करेगी जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा से लैस होगा।

एलजी फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट
फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी वी20 एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। हालांकि, कंपनी ने बाकी फोन के लिए एंड्रॉयड नूगा अपडेट के संबंध में कुछ नहीं बताया है। लेकिन ख़बर है कि कंपनी अपने कस्टम यूआई को नूगा पर बना रही है। इसके लिए वह दक्षिण कोरिया में बीटा प्रोग्राम भी चला रही है।

वनप्लस फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट
रेडिट के आस्क मी एनीथिंग सेशन में वनप्लस ने कहा था कि वह अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप मॉडल वनप्लस 3 के लिए एंड्रॉयड नूगा अपडेट पर काम कर रही है। पिछले साल के वनप्लस 2 स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। दूसरी तरफ, वनप्लस एक्स को अपडेट दिए जाने के संबंध में कुछ नहीं पता है। कंपनी ने अपडेट के समय के बारे में भी कुछ नहीं बताया है। वनप्लस वन स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड नूगा अपडेट जारी किए जाने की संभावना बेहद ही कम है।

हुवावे फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट
हुवावे ने अपने स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 या 7.1 नूगा अपडेट के संबंध में चुप्पी साध रखी है। उम्मीद है कि कंपनी का अगला मेट 9 फैबलेट गूगल के लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके अलावा हुवावे का एंड्रॉयड नूगा का प्रिव्यू बिल्ड अगस्त महीने में लीक हो गया था। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि कंपनी अपने स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी करने पर काम कर रही है।

शाओमी फोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट
पिछले महीने चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित शाओमी के मीयूआई 9 सॉफ्टवेयर का स्क्रीनशॉट लीक हुआ था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि किन-किन डिवाइस को अपडेट मिलेगा। हालांकि, अपडेट के लिए शाओमी मी 5 और मी मैक्स प्रबल दावेदार हैं। शाओमी मी 4एस, रेडमी नोट 3, रेडमी नोट 4, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी 3, रेडमी 3एस, मी नोट, मी नोट प्रो, मी पैड 2 और मी 4आई के लिए भी अपडेट जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी मिली है कि कंपनी मी नोट 2 प्रो फैबलेट पर भी काम कर रही है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.