• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी किए जाने की ख़बर

एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी किए जाने की ख़बर

एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी किए जाने की ख़बर
विज्ञापन
गूगल ने पिछले महीने चुनिंदा नेक्सस डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट ज़ारी किया था। इस महीने लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन एलजी वी20 लॉन्च किया गया। अब इस ओएस को एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए जारी कर दिया गया है। ख़बर है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट जारी कर दिया है।

जीएसएमएरिना की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने एंड्रॉयड वन डिवाइस के लिए अपडेट को जारी कर दिया है। चेरी मोबाइल जी1 उन चुनिंदा हैंडसेट में से है जिसे एंड्रॉयड नूगा का अपडेट मिला है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले साल भी नेक्सस डिवाइस के बाद लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न का अपडेट सबसे पहले एंड्रॉयड वन हैंडसेट के लिए ज़ारी किया था। हालांकि, यह देखना मज़ेदार होगा कि कौन-कौन से एंड्रॉयड वन डिवाइस गूगल के मोबाइल प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेंगे।

हाल ही में ख़बर आई थी कि स्नैपड्रैगन 800 और स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट से लैस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा को सपोर्ट नहीं करेंगे। बताया गया था कि क्वालकॉम ने इन ड्राइवर्स में एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न में मौजूद वलकन एपीआई के लिए सपोर्ट नहीं मुहैया कराया है।

इस बीच सोनी ने उन हैंडसेट की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपडेट मिलेगा। हालांकि, कंपनी अपडेट के वक्त का खुलासा नहीं किया है। सोनी ने पुष्टि की है कि एक्सपीरिया ज़ेड3+, एक्सपीरिया ज़ेड4 टैबलेट, एक्सपीरिया ज़ेड5, एक्सपीरिया ज़ेड5 कॉम्पेक्ट, एक्सपीरिया ज़ेड5 प्रीमियम, एक्सपीरिया एक्स, एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा और एक्सपीरिया एक्स परफॉर्मेंस में एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलेगा।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा मल्टी-विंडो सपोर्ट, इनहांस्ड नोटिफिकेशन, नंबर ब्लॉकिंग और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »