गूगल नेक्सस डिवाइस के लिए एंंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 अगस्त 2016 15:26 IST
ख़ास बातें
  • यह अपडेट अभी नेक्सस 5एक्स, 6पी, 9 स्मार्टफोन में मिलेगी
  • यह नेक्सस प्लेयर और पिक्सल सी टैबलेट डिवाइस भी सपोर्ट करती है
  • सपोर्टेड डिवाइस में ये ओटीए अपडेट के जरिए मिलेगी
उम्मीद के मुताबिक, गूगल ने इस बार अपनी परंपरा को तोड़ते हुए नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा का फाइनल बिल्ड रिलीज कर दिया है। हर बार से अलग इस बार अपडेट को जल्द रिलीज करने के अलावा गूगल ने नूगा के लिए कोई नया नेक्सस स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है। इस अपडेट को ओटीए के जरिए जारी किया जा रहा है और धीरे-धीरे यह सभी यूज़र तक पहुंच जाएगा।

एंड्रॉयड 7.0 नूगा के फाइनल बिल्ड अपडेट को नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस 9 और पिक्सल सी टैबलेट और एंड्रॉयड वन जनरल मोबाइल 4जी डिवाइस के लिए जारी किया गया है। यह अपडेट कई चरणों में जारी किया जा रहा है इसलिए हो सकता है कि यूज़र को आज इसका नोटिफिकेशन ना मिले लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में यूज़र को नए एंड्रॉयड के लिए नोटिफिकेशन मिल सकता है। इसके अलावा यूज़र सेटिंग मेन्यू में जाकर भी देख सकते हैं कि एंड्रॉयड 7.0 नॉगट अभी उनके डिवाइस पर पहुंचा है या नहीं। एंड्रॉयड 7.0 ऩगट डेवलेपर प्रिव्यू बिल्ड के यूज़र को यह अपडेट पहले मिलने की उम्मीद है और इसके बाद मार्शमैलो का इस्तेमाल कर रहे यूज़र को। इसके अलावा यूज़र धीरे-धीरे जारी की जा रही ओटीए अपडेट फाइल से भी एंड्रॉयड नूगा अपडेट कर सकते हैं। लेकिन यूज़र को किसी तरह के कोई अपडेट से पहले अपने डेटा का बैकअप ले लेना चाहिए।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा का फाइनल बिल्ड मल्टी-विंडो सपोर्ट, इनहांस्ड नोटिफिकेशन, नंबर ब्लॉकिंग और अन्य फ़ीचर के साथ आएगा। फाइनल बिल्ड के लॉन्च होने के साथ ही कंपनियां अब अपनी स्किन एंड्रॉयड 7.0 नूगा के ऊपर देना शुरू कर सकती हैं और जल्द अपने ग्राहकों के लिए इसे रिलीज़ कर सकती हैं। आने वाला एलजी वी20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। गूगल ने अपनी एंड्रॉयड वेबसाइट पर एक पोस्ट में इस बात की पुष्टि भी की है।

इस अपडेट के साथ ही टेक दिग्गज ने घोषणा की है कि यह एंड्रॉयड को रेगुलर मेंटीनेंस साइकल की तरफ बढ़ रही है। यह साइकल अगले कुछ तिमाही तक जारी हेगी और गूगल ने अगले अपडेट के बारे में कुछ जानकारी भी साझा की है। गूगल ने जहां अगले अपडेट की जानकारी नहीं दी है वहीं ऐलान किया है कि कंपनी प्रिव्यू वर्जन को पहले जारी करेगी।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा के फाइनल बिल्ड को बिना नेक्सस फोन के रिलीज करना गूगल की परंपरा से अलग है। हालांकि, मेंटीनेंस साइकल की घोषणा से संकेत मिलता है कि नए नेक्सस फोन को एंड्रॉयड नॉगट के नए वर्जन के साथ रिलीज किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.