• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android 13 का नया फीचर, बिना सिम कार्ड स्‍लॉट के चलेंगे स्‍मार्टफोन, Apple यूजर्स को भी होगा फायदा

Android 13 का नया फीचर, बिना सिम कार्ड स्‍लॉट के चलेंगे स्‍मार्टफोन, Apple यूजर्स को भी होगा फायदा

इस फीचर के जरिए गूगल एक ही eSIM को दो कैरियर प्रोफाइल असाइन करना चाहती है, ताकि आसानी से नेटवर्क के बीच स्विच किया जा सके।

Android 13 का नया फीचर, बिना सिम कार्ड स्‍लॉट के चलेंगे स्‍मार्टफोन, Apple यूजर्स को भी होगा फायदा

कहा जाता है कि Google साल 2020 में फाइल किए गए एक पेटेंट के आधार पर इस फीचर को तैयार कर रही है।

ख़ास बातें
  • फीचर को iOS और यहां तक कि विंडोज पर भी लागू किया जा सकता है
  • Android 13 को इस साल के आखिर में रिलीज किए जाने की चर्चाएं हैं
  • उससे पहले इसे Google के डेवलपर इवेंट में अनवील किया जा सकता है
विज्ञापन
टेक दिग्‍गज गूगल (Google), Android 13 के लिए एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो एक ही फोन में दो सिम कार्ड इस्‍तेमाल करने वालों के लिए गेम-चेंजर होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, भले ही यह फीचर एंड्रॉयड 13 के साथ शुरू हो सकता है, लेकिन यह सिर्फ एंड्रॉयड तक सीमित नहीं होगा। इसे iOS और यहां तक कि विंडोज पर भी लागू किया जा सकता है। इस फीचर को मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल (MEP) कहा जाता है, जो खासतौर पर ई-सिम इस्‍तेमाल करने वालों के लिए फायदेमंद होगा। 

Esper की एक रिपोर्ट के अनुसार, मल्टीपल इनेबल्ड प्रोफाइल (MEP) नाम के इस फीचर के जरिए गूगल एक ही eSIM को दो कैरियर प्रोफाइल असाइन करना चाहती है, ताकि आसानी से नेटवर्क के बीच स्विच किया जा सके। 

कहा जाता है कि Google साल 2020 में फाइल किए गए एक पेटेंट के आधार पर इस फीचर को तैयार कर रही है। यह मौजूदा सिम इंटरफेस को दो डिजिटल कनेक्शन में बांटने की बात करता है। पहले भी ऐसी खबरें आई हैं कि Google एक इंजीनियरिंग पिक्सल हार्डवेयर पर इसकी टेस्टिंग कर रहा है। कहा जाता है कि इससे मैन्‍युफैक्‍चरर्स को हार्डवेयर के लिए डिवाइस में ज्‍यादा स्‍पेस मिलेगा और सिम कार्ड स्‍लॉट से भी छुटकारा मिल सकता है। 

Android 13 को इस साल के आखिर में रिलीज किए जाने की चर्चाएं हैं। कहा जाता है कि उससे पहले मई में Google के डेवलपर सम्मेलन Google I/O 2022 में Android 13 को पूरी तरह से अनवील किया जा सकता है। अब तक कंपनी ने Android 13 डेवलपर प्रिव्‍यू 1 रिलीज किया है, जिसमें प्राइवेसी से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। 

डेवलपर प्रिव्‍यू ने कई फीचर्स को दिखाया है। इनमें सिस्टम फोटो पिकर, नियर वाई-फाई डिवाइसेस फीचर, थीम वाले ऐप आइकन, प्रति-ऐप लैंग्‍वेज प्राथमिकताएं, क्विक सेटिंग्स प्लेसमेंट API समेत कई चीजें शामिल हैं। कहा जाता है कि इसमें ऐपल हैंडऑफ-स्टाइल फीचर भी मिल सकता है, जिसमें सिर्फ टैप करके प्‍लेबैक को ट्रांसफर किया जा सकता है।  

इसके अलावा, गूगल उसकी पिक्‍सल सीरीज को भी बजट सेगमेंट में लाने की तैयारी कर रही है। कई रिपोर्टों में यह बताया गया है कि Pixel 6 सीरीज के स्‍मार्टफोन का बजट वर्जन आ सकता है। हाल में यह पता चला है कि कंपनी Google Pixel 6a को मई में Google I/O इवेंट में अनाउंस कर सकती है। इसे 28 जुलाई को लॉन्‍च किया जा सकता है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »