Nokia 9 PureView के लिए भारत में रोलआउट हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

नोकिया 9 प्योरव्यू के अलावा Nokia 8 Sirocco, Nokia 8.1, Nokia 7.2, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.2, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1, Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 2.3 और Nokia 2.2 के लिए भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView का यह लेटेस्ट अपडेट 839 एमबी का है
  • नोकिया 9 प्योरव्यू का अपडेट अप्रैल सिक्योरिटी पैच के साथ आया है
  • Nokia के 13 से ज्यादा फोन के लिए ज़ारी हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia 9 PureView को भारत में यह अपडेट मिलने में हुई देरी

Nokia 9 PureView को आखिरकार भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। HMD Global ने यह अपडेट पिछले साल दिसंबर से ही रोलआउट करना शुरू कर दिया था, लेकिन उस वक्त यह अपडेट फेज़ में ज़ारी किया गया था। पहले फेज़ में कुछ ही देशों को यह अपडेट मिला था। हालांकि, रोलआउट के 4 महीने बाद भी भारतीय यूज़र्स को यह अपडेट हासिल नहीं हुआ, जिसकी शिकायत उन्होंने इस महीने की शुरुआत में की थी। इन यूज़र्स ने ट्विटर के माध्यम से यह मुद्दा उठाया और एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास से सवाल पूछे गए कि उन्हें यह अपडेट कब मिलेगा। यूज़र्स की शिकायत के बाद अब कंपनी ने पुष्टि की है कि इस लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट को नोकिया 9 प्योरव्यू भारतीय यूज़र्स के लिए भी ज़ारी कर दिया गया है।

यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट नए डार्क मोड, ज्यादा गेस्चर नेविगेशन ऑप्शन, स्मार्ट रिप्लाई, बैटरी प्राइवेसी कंट्रोल, नए फोकस मोड और नए फैमिली लिंक जैसे फीचर्स के साथ आया है। भारतीय Nokia 9 PureView यूज़र द्वारा ट्विटर पर साझा किए स्क्रीनशॉट से मालूम चला है कि इस अपडेट का साइज़  839 एमबी है और यह अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। वहीं, नोकिया 9 प्योरव्यू फोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट का वर्ज़न नंबर V5.13D है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप इसे मैनुअली फोन के सेटिंग्स व अबाउट फोन में जाकर सिस्टम अपडेट में देख सकते हैं। ध्यान रहे इस अपडेट को डाउनलोड व इंस्टॉल करते हुए आप मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में हो और आपको फोन पूरा चार्ज हो या तो फिर आप चार्जिंग के दौरान भी इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने बताया कि इस रोलआउट के बाद 13 से ज्यादा Nokia फोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम ज़ारी किया गया है, जो कि पिछले साल ही लॉन्च हुए हैं। नोकिया 9 प्योरव्यू के अलावा Nokia 8 Sirocco, Nokia 8.1, Nokia 7.2, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.2, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1, Nokia 4.2, Nokia 3.2, Nokia 2.3 और Nokia 2.2 के लिए भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट किया गया है। नोकिया 6.2 को कुछ दिन पहले ही यह लेटेस्ट अपडेट मिला था, हालांकि इस फोन में एंड्रॉयड 10 के साथ मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच आया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.