Nokia 7.1 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू

Nokia 7.1 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को रिलीज कर दिया गया है। संभवतः अपडेट को ओवर द एयर दिया जा रहा है और फेज़ के आधार पर। ऐसे में हर Nokia 7.1 को एक साथ यह अपडेट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 19:38 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.1 के लिए जारी हुआ अपडेट 1274.7 एमबी का है
  • नोकिया 7.1 को बीते साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था
  • HMD Global के कई और फोन को मिलेगा यह अपडेट

Nookia 7.1 एंड्रॉयड 10 अपडेट पाने वाला तीसरा नोकिया हैंडसेट है

Nokia 7.1 को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। अपना वादे निभाते हुए नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बीते हफ्ते नोकिया 9 प्योरव्यू के लिए इस अपडेट को जारी किया था। अब नोकिया 7.1 को लेटेस्ट एंड्रॉयड मिलने लगा है। एंड्रॉयड 10 अपने साथ नया यूज़र इंटरफेस, बेहतर गेसचर्स और ज़्यादा ऐप कंट्रोल्स लेकर आता है। HMD Global ने वादा किया था कि Nokia 9 PureView, Nokia 8.1  और Nokia 7.1 को 2019 की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल जाएगा। इन तीनों ही नोकिया फोन को यह अपडेट मिल चुका है।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर पुष्टि की कि नोकिया 7.1 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को रिलीज कर दिया गया है। संभवतः अपडेट को ओवर द एयर दिया जा रहा है और फेज़ के आधार पर। ऐसे में हर Nokia 7.1 को एक साथ यह अपडेट नहीं मिलेगा। अगर आपको यह अपडेट नहीं मिला है तो हम आपको अपडेट की जांच मैनुअली करने का सुझाव देंगे। इसके लिए आप Settings > About Phone > System updates में जाकर इसकी जांच करें।

ट्विटर पर साझा किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नोकिया 7.1 के लिए जारी हुआ अपडेट 1274.7 एमबी का है। इसका वर्ज़न नंबर 4.08बी है। स्क्रीनशॉट से पता लगता है कि यह अपडेट फोन में डार्क मोड, सिंपल रिप्लाई फीचर, गेसचर नेविगेशन, प्राइवेसी और लोकेशन के लिए अतिरिक्त कंट्रोल और नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है।

याद रहे कि नोकिया 7.1 को बीते साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से फोन की कीमत में कई बाद कटौती हो चुकी है। आखिरी कटौती के बाद नोकिया 7.1 का दाम 12,999 रुपये हो गया था।

एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही बताया है कि वह Android 10 अपडेट को Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus के लिए अगले महीने जारी करेगी। अपडेट पहली ही तिमाही में Nokia 2.2, Nokia 3.1 Plus, Nokia 3.2 और Nokia 4.2 के लिए भी उपलब्ध होगा। इसके बाद Nokia 1 Plus, Nokia 5.1 Plus और Nokia 8 Sirocco के लिए जारी किया जाएगा।
Advertisement

Nokia 2.1, Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 1 के लिए यह अपडेट 2020 की दूसरी तिमाही में जारी होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android 10, Nokia, HMD GLobal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  2. सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता
  3. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकारी योजना के लिए कैसे करें आवेदन, ऐसे लगाएं बेस्ट स्कीम का पता
  2. Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस
  3. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
  4. Lava Shark 2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा है बेस्ट?
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  6. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  8. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  9. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  10. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.