Moto G7 Power को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

ब्राज़ील के एक Reddit यूज़र ने पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्हें उनके Moto G7 Power स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला है। Motorola Brazil का ट्विटर हैंडल भी एंड्रॉयड 10 रोलआउट की पुष्टि करते हुए, यूज़र्स के सवालों का जवाब दे रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जून 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • ब्राज़ील के यूज़र्स को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट
  • Moto G7 Power में है 5000 एमएएच की बैटरी
  • Moto G7 Power के भारतीय यूज़र्स को भी जल्द ही मिल सकता है अपडेट

स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है Moto G7 Power

Moto G7 Power यूज़र्स को स्टेबल एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। फिलहाल, यह अपडेट यूज़र्स के लिए ब्राज़ील में रोलआउट किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे दूसरी जगह भी ज़ारी किया जाएगा। मोटो जी7 पावर के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को ग्रेजुअल मैनर में रोलआउट किया गया है, जैसे ही यूज़र्स के डिवाइस के लिए यह अपडेट उपलब्ध हो जाएंगे, उन्हें नोटिफिकेशन ज़ारी कर इसकी जानकारी दे दी जाएगी। बता दें, इससे पहले मई में Moto G7 स्मार्टफोन को स्टेबल एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हुआ था। यह एंड्रॉयड 10 अपडेट नए इंटरफेस डिज़ाइन, सिस्टम-वाइड डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई और इम्प्रूव्ड गेसचर नेविगेशन आदि लेकर आएगा।

ब्राज़ील के एक Reddit यूज़र ने पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्हें उनके Moto G7 Power स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिला है। Motorola Brazil का ट्विटर हैंडल भी एंड्रॉयड 10 रोलआउट की पुष्टि करते हुए, यूज़र्स के सवालों का जवाब दे रहा है। Lenovo के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने कहा है कि मोटो जी7 पावर यूज़र्स के लिए धीरे-धीरे एंड्रॉयड 10 अपडेट को ज़ारी किया गया है। जैसे ही यह अपडेट यूज़र के डिवाइस तक पहुंचेगा, उन्हें नोटिफिकेशन ज़ारी कर जानकारी दे दी जाएगी। इसके अलावा, आप सेटिंग्स में जाकर भी मैनुअली इस अपडेट को देख सकते हैं। एंड्रॉयड 10 रोलआउट की खबर मोटोरोला के ब्राज़ील सॉफ्टवेयर अपग्रे़ड न्यूज़ पेज पर फिलहाल नहीं डाली गई है, लेकिन जल्द यह खबर भी अपडेट कर दी जाएगी।
Advertisement

स्क्रीनशॉट के अनुसार, मोटो जी7 पावर का एंड्रॉयड 10 अपडेट का वर्ज़न नंबर QPO30.52-29 है, जो अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ  आया है। ध्यान रखें, अपने मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट करते हुए आप मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में हो और आपका फोन भी पूरा चार्ज हो। कम से कम 80 प्रतिशत बैटरी पर अपडेट करना चाहिए, आप चार्जिंग के दौरान भी अपना फोन अपडेट कर सकते हैं।

Moto G7 Power भारत में पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1570 पिक्सल) एलटीपीएस एलसीडी पैनल है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7 Power, Moto G7 Power Update, Moto, Android 10, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.