Moto G7 Power की कीमत भारत में लॉन्च होने से पहले लीक

Moto G7 Power की कीमत भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हो गई है। जानें।

Moto G7 Power की कीमत भारत में लॉन्च होने से पहले लीक

Moto G7 Power की कीमत भारत में लॉन्च होने से पहले लीक

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से लैस है Moto G7 Power
  • 14,500 रुपये में बेचा जा सकता है Moto G7 Power
  • Moto G7 Power को 249 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) में बेचा जाएगा
विज्ञापन
Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने  कुछ दिनों पहले ब्राज़ील में आयोजित इवेंट के दौरान अपनी नई Moto G7 सीरीज़ से पर्दा उठाया था। मोटो जी7 सीरीज़ के अंतर्गत Moto G7, Moto G7 Plus, Moto G7 Play और Moto G7 Power स्मार्टफोन को पेश किया गया था। मोटो जी7 पावर की कीमत भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले लीक हो गई है।

Moto G7 Power स्मार्टफोन की भारत में कीमत की जानकारी नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट के जरिए दी है। ट्वीट से पता चला है कि Moto G7 Power की भारत में कीमत 15,999 रुपये (एमआरपी) होगी। इसका मतलब हैंडसेट की कीमत भारत में यूएस मार्केट से अधिक होगी, क्योंकि Moto G7 Power की कीमत 249 डॉलर (करीब 17,800 रुपये) है। ऑफलाइन स्टोर पर Moto G7 Power स्मार्टफोन 14,500 रुपये में बेचा जा सकता है। मोटोरोला ने अभी इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Moto G7 मॉडल को आखिर भारत में कब लॉन्च किया जाएगा।
 

Moto G7 Power स्पेसिफिकेशन

Moto G7 Power में मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस से छोटी स्क्रीन है। यह 6.2 इंच के एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है।

मोटो जी7 पावर की सबसे अहम खासयित है 5,000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह 55 घंटे तक साथ निभाएगी। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू है। Motorola के इस फोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

अब बात कनेक्टिविटी की। Moto G7 Power में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »