Oppo K3 को Android 10 आधारित ColorOS 7 अपडेट मिलने की खबर

Oppo K3 सिस्टम अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न CPH1955_11_C.02 है और इसका फर्मवेयर साइज़ 467 एमबी है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 मई 2020 16:13 IST
ख़ास बातें
  • Oppo K3 का अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न CPH1955_11_C.02 है
  • एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस अपडेट कई बग फिक्स के साथ आया है
  • स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है यह अपडेट

Oppo K3 मई 2019 में हुआ था लॉन्च

Oppo K3 को लेकर खबर है कि भारत में इसे नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट के साथ आया है। रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 अपडेट बग फिक्स के साथ पूरे फोन की परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करता है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह सिस्टम अपडेट फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, फिलहाल कुछ ही यूज़र्स को यह अपडेट मिलेगा। हर यूज़र के लिए यह अपडेट आने वाले दिनों में ज़ारी कर दिया जाएगा। दिलचस्प बात है कि मई की शुरुआत में Oppo ने ऐलान किया था कि Oppo K3 यूज़र्स को स्टेबल एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 अपडेट 29 मई को मिलेगा। हालांकि, अब लगता है कि तय समय से पहले ही यूज़र्स के लिए यह अपडेट ज़ारी कर दिया गया है।
 

Oppo K3 Android 10-based ColorOS 7 Update features

PiunikaWeb की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo K3 सिस्टम अपडेट का सॉफ्टवेयर वर्ज़न CPH1955_11_C.02 है और इसका फर्मवेयर साइज़ 467 एमबी है। रिपोर्ट में शामिल अपडेट चेंजलॉग के मुताबिक, एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 अपडेट परफॉर्मेंस और स्टेब्लिटी में सुधार, HRD मोड में शूट करते हुए पोर्ट्रेट का डिम होना और बैकग्राउंट ग्रे या फिर ओवरएक्सपोज़ दिखने की समस्या को फिक्स करना, जब आप प्लेबैक के लिए ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो iQiyi वीडियो में ऑडियो प्ले होने में दो सेकेंड का समय लगता है, इस समस्या को भी फिक्स करने जैसे बदलाव लेकर आया है।

रिपोर्ट का दावा है कि कलरओएस 7 अपडेट वॉयस वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट भी लेकर आया है, जिसका लंबे वक्त से इंतज़ार किया जा रहा था। याद दिला दें, वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट फिलहाल भारत में केवल एयरटेल और रिलायंस जियो कनेक्शन पर ही काम करता।

यह मान लेना सुरक्षित होगा कि ओप्पो के3 यूज़र्स को अपने-आप ही इस ओटीओ अपडेट की नोटिफिकेशन स्मार्टफोन में आ जाएगी। हालांकि, जो यूज़र्स नोटिफिकेशन का इंतज़ार नहीं करना चाहते वह इस अपडेट को मैनुअली सेटिंग्स और फिर सिस्टम अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं।
Advertisement
 

Oppo K3 Android 10-based ColorOS 7 update availability

जैसा कि हमने पहले बताया, ओप्पो के3 स्मार्टफोन के लिए कलरओएस अपडेट फिलहाल स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, इस वजह से सीमित संख्या के लोगों को अभी यह अपडेट प्राप्त हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हाल ही में ओप्पो ने कई ओप्पो स्मार्टफोन के लिए स्टेबल एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 अपडेट की टाइमलाइन साझा की थी। इस लिस्ट में बताया गया था कि ओप्पो के3 स्मार्टफोन यूज़र्स को यह अपडेट 29 मई को मिलेगा।
 

याद दिला दें, ओप्पो के3 स्मार्टपोन मई 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल पॉप-अप सेल्फी कैमरा और डुअल रियर कैमरा से साथ लॉन्च हुआ था। लॉन्च के वक्त यह फोन कलरओएस 6.0 एंड्रॉयड आधारित एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Android 10, ColorOS 7, Oppo K3, VO VoWiFi calling, Wi Fi Calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.