सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का वीडियो टीज़र जारी, स्पेसिफिकेशन फिर लीक

सैमसंग ने अपने आने वाले गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन के लिए आधिकारिक टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी इंटरनेट पर लीक हो गए हैं और फोन को अंतुतू और जीएफएक्सबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अगस्त 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाना है
  • इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है
  • फोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए हैं
सैमसंग ने अपने आने वाले गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन के लिए आधिकारिक टीज़र वीडियो जारी कर दिया है। Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन को 23 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन भी इंटरनेट पर लीक हो गए हैं और फोन को अंतुतू और जीएफएक्सबेंच पर भी लिस्ट किया जा चुका है। ख़ास बात है कि, फोन में डुअल कैमरा सेटअप होने के बारे में विरोधाभासी ख़बरें हैं और उम्मीद है कि आने वाले गैलेक्सी नोट 8 के साथ कंपनी अपने डिवाइस में डुअल कैमरा फ़ीचर की शुरुआत होगी।

सबसे पहले बात आधिकारिक टीज़र की, जहां वीडियो से गैलेक्सी नोट 8 के बारे में बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिलती। लेकिन संकेत मिलते हैं कि स्मार्टफोन, मौज़ूदा गैलेक्सी एस फ्लैगशिप वेरिएंट से ज़्यादा बड़ी होगा। इसमें एस8 जैसा डिज़ाइन होगा लेकिन यह एक एस पेन स्टायलस के साथ आएगा। टीज़र वीडियो में अपबीट म्यूज़िक और उत्साहवर्धक शब्दों के इस्तेमाल से संकेत मिलते हैं कि कंपनी, गैलेक्सी नोट 7 में हुए विस्फोट विवाद के बाद आर्थिक नुकसान और बिगड़ी छवि को पीछे छोड़ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
Advertisement

लीक की बात करें तो, ETNews की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि गैलेक्सी नोट 8 में डुअल पिक्सल ऑटोफोकस के साथ एक 12 मेगापिक्सल सेंसर और एक 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। दोनों सेंसर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ओआईएस) और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इस स्मार्टफोन में 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम तक का विकल्प मिलेगा। रिपोर्ट से पता चलता है कि सैमसंग अपने मिड-एंड हैंडसेट (2018 में लॉन्च होने वाली अगली गैलेक्सी ए-सीरीज़ के स्मार्टफोन) के साथ-साथ दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट की जगह डुअल कैमरा सेटअप देने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जहां सिंगल कैमरा मॉड्यूल की तुलना में डुअल कैमरा मॉड्यूल की कीमत डेढ़ गुना ज़्यादा होती है। लेकिन, सैमसंग को अहसास हो गया है कि बाज़ार में डुअल कैमरा सेटअप की धूम होने वाली है। गैलेक्सी नोट 8 की बेंचमार्क लिस्टिंग की बात करें तो, स्मार्टफोन को अंतुतू और जीएफएक्सबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग की बात करें तो, इस लिस्टिंग को सबसे पहले मोबाइलएक्सपोज़ ने सार्वजनिक किया। वेबसाइट पर दिए गए डेटा के मुताबिक, इस हैंडसेट में एक 6.4 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) क्षमता वाला डिस्प्ले होगा जबकि फोन में एक फुलएचडी+ (1080x2220 पिक्सल्स) रिज़ॉल्यूशन का आउट-ऑफ-द-बॉक्स डिस्प्ले दिया गया है।
Advertisement

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी नोट 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 8995 प्रोसेसर होगा। अमेरिका में, स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। हालांकि, स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है।
Advertisement

प्लेफुलड्रॉयड द्वारा सबसे पहले सार्वजनिक की गई अंतुतू लिस्टिंग की बात करें तो गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन में 6.3 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। दूसरी लीक से अलग, अंतुतू लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होगा जो एक 12 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। हालांकि, फोन के बाकी सभी स्पेसिफिकेशन जीएफएक्सबेंच जैसे ही रहेंगे। गैलेक्सी नोट 8 को अंतुतू पर 179,000 स्कोर मिला।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.