Amazon Sale में इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

अब सेल है तो आपकी भी नज़र सस्ते स्मार्टफोन खरीदने पर होगी। इसके लिए हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ शानदार ऑफर ढूंढ कर निकाले हैं।

Amazon Sale में इन स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट
ख़ास बातें
  • Amazon सेल 16 मई तक चलेगी
  • सेल के लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ किया करार
  • मोबाइल के अलावा अन्य प्रोडक्ट पर भी मिल रही हैं छूट
विज्ञापन
अमेज़न सेल का आगाज़ हो गया है। इसे कंपनी ने समर सेल 2018 का नाम दिया है। यह सेल 13 मई से शुरू हुई है और 16 मई तक चलेगी। इस ई-कॉमर्स साइट का कहना है कि सेल में करीब 40 हजार प्रोडक्ट सस्ते में उपलब्ध होंगे। Amazon sale में मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, लैपटॉप और गेमिंग कंसोल के साथ कई प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट सेल की तरह  Amazon भी प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प दे रही है। इस ई-कॉमर्स साइट ने सेल के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी भी की है। बता दें कि इस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर कंपनी 10 प्रतिशत कैशबैक (सर्वाधिक 1,500 रुपये) दे रही है। कुछ प्रोडक्ट में तो इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। Amazon Pay यूज़र को सेल के दौरान 10 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा, सर्वाधिक राशि 300 रुपये की होगी।

अब सेल है तो आपकी भी नज़र सस्ते स्मार्टफोन खरीदने पर होगी। इसके लिए हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ शानदार ऑफर ढूंढ कर निकाले हैं। वैसे, हम आपको सेल में हिस्सा लेने से पहले कुछ चुनिंदा बातों का ध्यान रखने का सुझाव देंगे।

1. अगर आपके पास अमेज़न प्राइम मेंबरशिप नहीं है तो खरीद लें। एक साल की यह मेंबरशिप मुफ्त डिलिवरी के अलावा कई सुविधाओं के साथ आती है।

2. क्योंकि Flipkart Big Shopping Days सेल भी चल रही है। ऐसे में किसी प्रोडक्ट की कीमत को दोनों वेबसाइट पर ज़रूर जांचें।

अमेज़न सेल के पहले दिन स्मार्टफोन पर मिल रहे कुछ बेहतरीन ऑफर...

iPhone X
अमेज़न पर iPhone X को 79,999 (एमआरपी 89,000 रुपये) में बेचा रहा है। एक्सचेंज ऑफर पर सर्वाधिक 15,900 रुपये की छूट मिलेगी। आप चाहें तो बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं। आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

कीमतः 79,999 रुपये (एमआरपी 89,000 रुपये)

iPhone SE 32 जीबी
iPhone SE के 32 जीबी वेरिएंट को 17,999 रुपये (एमआरपी 26,000 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप सर्वाधिक 11,743 रुपये की छूट पा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 4 इंच का रेटिना डिस्प्ले है और यह 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।

कीमत 17,999 रुपये (एमआरपी 26,000 रुपये)

Huawei P20 Lite
हुवावे पी20 लाइट की कीमत में तो सीधे तौर पर कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अमेज़न की ओर से 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। बता दें कि Huawei P20 Lite में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

कीमतः 19,999 रुपये + एक्सचेंज में 3,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट

LG Q6
एलजी के क्यू6 स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। एमआरपी 16,990 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर में कंपनी 8,701 रुपये तक की छूट दे रही है। LG Q6 स्मार्टफोन 5.5 इंच के डिस्प्ले और 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

कीमतः 9,999 रुपये (एमआरपी 16,990 रुपये)

Moto G5S Plus 64 जीबी
मोटो जी5एस प्लस को 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 16,999 रुपये है। पुराने फोन के एक्सचेंज पर कंपनी 11,401 रुपये की छूट दी जा रही है। Moto G5S Plus में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है और यह डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

कीमतः 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये)

Oppo F7
ओप्पो एफ7 को 21,990 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये) में बेचा जा रहा है। देखा जाए तो छूट बहुत बड़ी नहीं है। लेकिन इसके साथ कई बंडल्ड ऑफर हैं। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 12,743 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त है।

कीमतः 21,990 रुपये (एमआरपी 22,990 रुपये)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon sale, Amazon, Amazon Sale Offers, Amazon Summer Sale
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »