Redmi Note 5 Pro, Mi A2 समेत कई शाओमी स्मार्टफोन पर छूट

Amazon अपनी वेबसाइट पर मी नंबर वन फैन सेल आयोजित कर रही है। इस सेल में Xiaomi ब्रांड के हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। देखा जाए तो साल खत्म होने से पहले यह अमेज़न पर होने वाली आखिरी मोबाइल सेल है।

Redmi Note 5 Pro, Mi A2 समेत कई शाओमी स्मार्टफोन पर छूट
ख़ास बातें
  • Amazon पर शाओमी फोन की सेल 29 दिसंबर तक
  • Xiaomi Mi A2 के दोनों वेरिएंट को सस्ते में खरीदने का मौका
  • Xiaomi Redmi Y2 के दोनों ही वेरिएंट सस्ते में उपलब्ध हैं
विज्ञापन
Amazon अपनी वेबसाइट पर मी नंबर वन फैन सेल आयोजित कर रही है। इस सेल में Xiaomi ब्रांड के हैंडसेट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। देखा जाए तो साल खत्म होने से पहले यह अमेज़न पर होने वाली आखिरी मोबाइल सेल है। Amazon Sale का आगाज़ 26 दिसंबर को हुआ है और यह 29 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के लिए Amazon ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। सेल के दौरान शाओमी हैंडसेट खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में Xiaomi Redmi 6A, Xiaomi Mi A2, Xiaomi Redmi 6 Pro, Xiaomi Redmi Note 5 Pro और Xiaomi Redmi Y2 को छूट के साथ बेचा जा रहा है।

Amazon No. 1 Mi Fan Sale में Xiaomi Redmi 6A के 2 जीबी रैम+ 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज  को 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहकों के पास इस फोन को बिना-ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ खरीदने का भी मौका है। 32 जीबी स्टोरेज अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर बिक रहा है, जबकि 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की फ्लैश सेल 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। Xiaomi Redmi 6A हैंडसेट 18:9 डिस्प्ले, फेस अनलॉक क्षमता, डुअल 4जी वीओएलटीई और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Xiaomi Mi A2  के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 रुपये में और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। देखा जाए तो हाल ही में कीमत कम होने के बाद भी इस फोन पर 2,000 रुपये तक की छूट है। यह फोन भी 6 महीने के बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ उपलब्ध है। Amazon की साइट पर जियो की ओर से 2,200 रुपये इंस्टेंट कैशबैक के साथ 4.5 टीबी 4जी डेटा मुफ्त दिए जाने का दावा है। इसके अलावा यस बैंक से क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। बता दें कि शाओमी मी ए2 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है।

Amazon की वेबसाइट पर Redmi Y2 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

Redmi 6 Pro को आम कीमत में ही बेचा जा रहा है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध है। यह फोन भी यस बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, डुअल 4जी वीओएलटीई, 4000 एमएएच बैटरी, 5.84 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत में 1,000 रुपये तक की कटौती की गई है। रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक  12,999 रुपये में और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। डुअल सिम Xiaomi Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, एड्रेनो 509 जीपीयू और रियर फिंगरप्रिेंट सेंसर है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वाले इस फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »