Amazon Great Republic Day सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, इन ऑफर्स का उठाएं लाभ...

अमेज़न ने सेल को समर्पित पेज लाइव किया है, जिसमें ई-कॉमर्स वेबसाइट ने सेल से पहले कई ऐसे स्मार्टफोन को टीज़ किया है जिन को सेल के दौरान जबरदस्त छूट के साथ पेश किया जाएगा।

Amazon Great Republic Day सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, इन ऑफर्स का उठाएं लाभ...

SBI कार्डधारकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Amazon Great Republic Day Sale 2020 सेल 23 जनवरी तक चलेगी
  • सेल में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा
  • इलेक्ट्रोनिक्स एंड एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day सेल 2020 की शुरुआत 20 जनवरी से शुरू होने जा रही है, तीन दिवसीय यह सेल 23 जनवरी तक चलेगी। हालांकि, Amazon Prime सदस्यों के लिए यह सेल एक दिन पहले से ही उपलब्ध होगी, यदि आप अमेज़न प्राइम सदस्य हैं तो आप 19 जनवरी से ही इस सेल का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें, अब 1000 रुपये की जगह महज 499 रुपये शुल्क देकर 1 साल तक के लिए प्राइम सदस्य बन सकते हैं। अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की बात करें, तो इस सेल के दौरान आप विभिन्न ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। प्रोडक्ट्स पर मिल रही छूट के अतिरिक्त SBI कार्डधारकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।  
 

Amazon Great Republic Day Sale 2020 में विभन्न कैटेगरी पर मिलेगी इतनी छूट-

Amazon की Great Republic Day Sale 2020 में मोबाइल फोन और एक्सेसरीज़ पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। जबकि इलेक्ट्रोनिक्स एंड एक्सेसरीज़ पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। यदि आप इस सेल के तहत कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो Amazon Fashion पर 80 प्रतिशत तक की छूट मिलने वाली है। इसके अलावा लार्ज अप्लाइंसेस व टीवी आदि पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

होम एंड किचन कैटेगरी में शॉपिंग करने वालों को 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर 60 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। फूड एंड बेव्रिजिज़ फर 40 प्रतिशत तक की छूट प्राप्त होगी। Amazon Echo, Fire TV और Kindle पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।  
 

Amazon Great Republic Day Sale 2020 के इन स्मार्टफोन पर मिलेगी जबरदस्त छूट-

अमेज़न ने सेल को समर्पित पेज लाइव किया है, जिसमें ई-कॉमर्स वेबसाइट ने सेल से पहले कई ऐसे स्मार्टफोन को टीज़ किया है जिन को सेल के दौरान जबरदस्त छूट के साथ पेश किया जाएगा। इसमें OnePlus 8T 5G, iPhone 12 mini, Samsung Galaxy M51, Redmi Note 9 Pro Max, Samsung Galaxy M31 Prime Edition, Redmi Note 9 Pro, OnePlus 8 Pro, Samsung Galaxy M31s और Oppo A31 शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 15T में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है नया ग्लास डिजाइन
  3. Huawei Mate 80 Pro Max Wind Edition हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के को-फाउंडर हुए गिरफ्तार, फ्रॉड का है आरोप
  5. Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, मिल सकता है iPhone जैसा कैमरा कंट्रोल बटन
  6. क्या OnePlus बंद हो रहा है? इन देशों में ऑपरेशन घटाने की खबर
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
  9. 50MP कैमरा, 6620mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Plus लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »