20 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन Amazon Great Republic Day Sale में हुए सस्ते, देखें पूरी डील

Amazon ने साल की शुरुआत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी बड़ी सेल Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जनवरी 2025 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 3 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्ट है।
  • Lava Agni 3 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्ट है।
  • Honor 200 5G का 8GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,998 रुपये में लिस्ट है।

Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Amazon ने साल की शुरुआत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी बड़ी सेल Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत कर दी है। आज हम आपको इस सेल में डिस्काउंट पर उपलब्ध 20 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर से अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के जरिए अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। आइए 20 हजार रुपये में आने वाले टॉप 5जी स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Amazon Great Republic Day Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर डिस्काउंट


Advertisement
Lava Agni 3 5G
Lava Agni 3 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी। Lava Agni 3 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1200x2652 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X प्रोसेसर दिया गया है।

Realme 13+ 5G
Realme 13+ 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,498 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,998 रुपये हो जाएगी। Realme 13+ 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1080x2400 पिक्सल है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है।

iQOO Z9s 5G
iQOO Z9s 5G का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से 500 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1 हजार रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 18,498 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

OnePlus Nord CE4 Lite 5G
OnePlus Nord CE4 Lite 5G का 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,748 रुपये हो जाएगी। OnePlus Nord CE4 Lite 5G में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसमें 5500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisement

Honor 200 5G
Honor 200 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेजन सेल पर कूपन ऑफर से 2000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1250 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,748 रुपये हो जाएगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  5. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  6. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  7. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  8. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  9. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  10. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.