• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल एक्स1 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल एक्स1 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल एक्स1 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
अल्काटेल ने अपना एक्स1 स्मार्टफोन भारत में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल एक्स1 4जी स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है और यह ऑऩलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन सिल्वर व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।

अल्काटेल एक्स1 में ( 720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले दिया गया है। प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगनटेल ग्लास है। अल्काटेल के इस फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 415 64-बिट प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो अल्काटेल एक्स1 में  डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, 5पी लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 और एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ अल्काटेल का यह फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 69.2x145x6.99 मिलीमीटर और वजन 140 ग्राम है। अल्काटेल एक्स1 कंपनी के आई-डी अनलॉक सिस्टम के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 2 जी नेटव4क पर 19 घंटे तक का टॉक टाइम और 74 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

4जी एलटीई के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फीचर मौजूद हैं। इसके अलावा जी-सेंसर, जायरोस्कोप, ईकंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बियेंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »