• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल ने भारत में लॉन्च किया नया बजट टैबलेट, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

अल्काटेल ने भारत में लॉन्च किया नया बजट टैबलेट, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध

अल्काटेल ने सोमवार को भारत में अपनी पिक्सी सीरीज़ में एक नया टैबलेट लॉन्च किया। पिक्सी 4 (7) के 4जी और वाईफाई दो वेरिएंट पेश किए गए। अल्काटेल पिक्सी 4(7) 4जी और अल्काटेल पिक्सी 4 (7) वाई-फाई वेरिएंट की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये व 3,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि पिक्सी 4 (7) 4जी और पिक्सी 4 (7) वाई-फाई में कम कीमत में आकर्षक फ़ीचर दिए गए हैं।

अल्काटेल ने भारत में लॉन्च किया नया बजट टैबलेट, फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध
विज्ञापन
अल्काटेल ने सोमवार को भारत में अपनी पिक्सी सीरीज़ में एक नया टैबलेट लॉन्च किया। पिक्सी 4 (7) के 4जी और वाईफाई दो वेरिएंट पेश किए गए। अल्काटेल पिक्सी 4(7) 4जी और अल्काटेल पिक्सी 4 (7) वाई-फाई वेरिएंट की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये व 3,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि पिक्सी 4 (7) 4जी और पिक्सी 4 (7) वाई-फाई में कम कीमत में आकर्षक फ़ीचर दिए गए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले अल्काटेल पिक्सी 4 (7) 4जी स्मार्टफोन की। इस डिवाइस में 7 इंच (600x1024 पिक्सल) टीएफटी कैपेस्टिव स्क्रीन है। फोन में क्वाड-कोर 1.1 गीगाहर्ट्ज़ एमटीके8735डी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिेए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर जबकि 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जिसके  8.2 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम देने का दावा किया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह फोन स्मोकी ग्रे और वॉल्केनो ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका डाइमेंशन 190.2x106x8.9 मिलीमीटर और वज़न 260 ग्राम है।
 
alcatel pixi 4 7 wifi

अब बात अल्काटेल पिक्सी 4(7) वाई-फाई वेरिएंट की। वाई-फाई वेरिएंट में कमतर स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इस फोन में 7 इंच  (600x1024 पिक्सल) एचडी स्क्रीन है। इस वेरिएंट में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल रियर जबकि 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी है। टैबलेट का डाइमेंशन 189.2x107.6x9.15 मिलीमीटर और वज़न 250 ग्राम है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.0 और यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन की बड़ी ख़ासियत में से है वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इसका आईपी52 सर्टिफिकेट के साथ आना।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , alcatel, alcatel mobile, alcatel smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »