• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल वनटच आइडल 4, आइडल 4एस के स्पेसिफिकेशन का लॉन्च से पहले खुलासा

अल्काटेल वनटच आइडल 4, आइडल 4एस के स्पेसिफिकेशन का लॉन्च से पहले खुलासा

अल्काटेल वनटच आइडल 4, आइडल 4एस के स्पेसिफिकेशन का लॉन्च से पहले खुलासा
विज्ञापन
अल्काटेल वनटच कंपनी एमडब्ल्यूसी  2016 ट्रेड शो में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। दरअसल, इन हैंडसेट को कुछ देर के लिए कंपनी की सपोर्ट वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। वेबपेज पर आइडल 4 और आइडल 4एस स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था जिससे इन हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इन स्मार्टफोन की तस्वीरों को कंपनी द्वारा लिस्ट किया गया है।

डुअल-सिम सपोर्ट करने वाले अल्काटेल वनटच आइडल 4एस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है इसका व्यूइंग एंगल 180 डिग्री है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और एड्रेनो जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

अल्काटेल वनटच आइडल 4एस के अन्य स्पेसिफिकेशन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (512 जीबी तक), 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं। स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस और ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। इसका डाइमेंशन 153.9x75.4x6.99 मिलीमीटर है और वज़न 149 ग्राम।
 
alcatel onetouch idol 4 leak

डुअल-सिम अल्काटेल वनटच आइडल 4 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 सीपीयू, 2 जीबी / 3 जीबी रैम और एड्रेनो 405 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है।

अल्काटेल वनटच आइडल 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसमें 2610 एमएएच की बैटरी है। इस हैंडसेट के बाकी स्पेसिफिकेशन वनटच आइडल 4एस वाले ही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »