अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा

अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल लॉन्च, विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा
विज्ञापन
अल्काटेल वनटच ने बुधवार को अपने पहले विंडोज 10 मोबाइल आधारित फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया। कंपनी ने सीईएस 2016 में घोषणा की कि अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल को आने वाले हफ्तों में अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। अल्काटेल इस हैंडसेट की कीमत का ऐलान रिलीज के दौरान कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने यह दावा ज़रूर किया है कि फीयर्स एक्सएल 'किफायती कीमत' में उपलब्ध होगा।

अन्य विंडोज 10 मोबाइल आधारित फोन की तरह वनटच फीयर्स एक्सएल पर भी माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस मोबाइल प्रोडक्टिविटी ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इनमें वर्ड, एक्सल, पावरप्वाइंट, वननोट और वनड्राइव शामिल हैं। इनके अलावा अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल में कोरटाना और माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

वनटच फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह  1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिलट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। अल्काटेल वनटच फीयर्स एक्सएल स्मार्टफोन कैटेगरी 4 की स्पीड को सपोर्ट करेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 820 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  4. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  5. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  7. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  8. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  9. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  10. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »