अल्काटेल 3सी लॉन्च, 6 इंच का डिस्प्ले है इसमें

टीसीएल ने अपना नया स्मार्टफोन अल्काटेल 3सी इटली में लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल 3सी को सीईएस 2018 में पेश किया गया था। इस फोन की ख़ासियत है इसमें मौज़ूद 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले।

अल्काटेल 3सी लॉन्च, 6 इंच का डिस्प्ले है इसमें
ख़ास बातें
  • अल्काटेल 3सी में 6 इंच डिस्प्ले है
  • फोन में 1 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • अभी फोन को इटली में लॉन्च किए जाने की जानकारी है
विज्ञापन
टीसीएल ने अपना नया स्मार्टफोन अल्काटेल 3सी इटली में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की ख़ासियत है इसमें मौज़ूद 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले। अल्काटेल 3सी की कीमत इटली में 129 पाउंड (करीब 10,000 रुपये) है। यह फोन मेटैलिक ब्लू, मेटैलिक ब्लैक और मेटैलिकगोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। इटली के एक ब्लॉग ने सबसे पहले लॉन्च की जानकारी को सार्वजनिक किया।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्काटेल 3सी में 6 इंच एचडी+ (720x1440) पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी8321 प्रोसेसर है। इस हैंडसेट में 1 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
 
alcatel 3c

Photo Credit: तस्वीर- HDblog.it


कैमरे की बात करें तो, इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ़्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अल्काटेल 3सी डिवाइस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 15 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो अल्काटेल 3सी में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एचएसपीए+, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 161 x 76 x 7.9 मिलीमीटर और वज़व 169 ग्राम है। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सीलेरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।

बता दें कि टीसीएल कम्युनिकेशंस ने इसी महीने सीईएस 2018 में अपने तीन नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। अल्काटेल 1एक्स, अल्काटेल 3वी और अल्काटेल 5 में टीसीएल का बनाया हुआ फुल व्यू डिस्प्ले है। अल्काटेल के इन तीनों स्मार्टफोन में दिए डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। और इन्हें मिड और एंट्री लेवल प्राइस रेंज में पेश किया गया है। इसके अलावा, नए हैंडसेट में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक 8321
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »