Airtel के ऑनलाइन स्टोर में iPhone 7 हैंडसेट 7,777 रुपये का, लेकिन...

एयरटेल ने सोमवार को अपने ऑनलाइन स्टोर का आगाज़ किया। यहां पर टेलीकॉम कंपनी स्मार्टफोन बेचेगी जो ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। iPhone 7 एयरटेल के अपने स्टोर में बेचे जाने वाला पहला स्मार्टफोन है।

Airtel के ऑनलाइन स्टोर में iPhone 7 हैंडसेट 7,777 रुपये का, लेकिन...
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने सोमवार को अपने ऑनलाइन स्टोर का आगाज़ किया
  • iPhone 7 एयरटेल के अपने स्टोर में बेचे जाने वाला पहला स्मार्टफोन है
  • iPhone 7 का 32 जीबी मॉडल 2,499 रुपये के 24 इंस्टॉलमेंट में उपलब्ध होगा
विज्ञापन
एयरटेल ने सोमवार को अपने ऑनलाइन स्टोर का आगाज़ किया। यहां पर टेलीकॉम कंपनी स्मार्टफोन बेचेगी जो ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। iPhone 7 एयरटेल के अपने स्टोर में बेचे जाने वाला पहला स्मार्टफोन है। कंपनी कह रही है कि ग्राहक 7,777 रुपये की राशि देकर हैंडसेट पा सकते हैं। हालांकि, इच्छुक ग्राहकों को इस ऑफर के अहम पहलुओं पर ज़रूर गौर करना चाहिए।

7,777 रुपये की डाउन पेमेंट के बाद ग्राहकों के लिए iPhone 7 का 32 जीबी मॉडल 2,499 रुपये के 24 इंस्टॉलमेंट में उपलब्ध होगा। कंपनी कहना है कि ग्राहकों को एक पोस्टपेड प्लान भी मिलेगा। इसमें ग्राहक लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग में अनलिमिटेड कॉल के साथ 30 जीबी डेटा भी पाएंगे। एयरटेल की ओर से फोन के साथ फिज़िकल डैमेज और साइबर प्रोटेक्शन की गारंटी भी दी जा रही है।
 
airtel

एयरेटल ने ऑनलाइन स्टोर के लिए ऐप्पल, एचडीएफसी बैंक, क्लिक्स कैपिटल, साइनीज़ टेक्नोलॉजीज़, ब्राइटस्टार टेलीकम्युनिकेशन्स और वलकन एक्सप्रेस के साथ साझेदारी की है। कंपनी का कहना है कि नया ऑनलाइन स्टोर अभी देशभर के 21 शहरों में काम करेगा। आने वाले समय में सेवा और शहरों तक पहुंचाई जाएगी।

देखा जाए तो एयरटेल के इस ऑफर के साथ आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट दो साल में 67,753 रुपये का पड़ेगा। वैसे, यह फोन सेल में बेहद ही सस्ते में उपलब्ध है। पहली नज़र में एयरटेल का यह ऑफर बहुत लुभावना नहीं लगता।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »