Airtel ने उतारा एक और 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, प्रभावी कीमत 1,349 रुपये

रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल पूरे जोर-शोर से मैदान में उतर आई है। पहले कंपनी ने कार्बन मोबाइल्स के साथ साझेदारी में बेहद ही किफायती 169 रुपये प्लान वाला कार्बन ए40 इंडियन स्मार्टफोन उतारा था। अब कंपनी ने ऐसी ही साझेदारी घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेलकॉन के साथ की।

Airtel ने उतारा एक और 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन, प्रभावी कीमत 1,349 रुपये
ख़ास बातें
  • Airtel का यह ऑफर सेलकॉन 4जी स्मार्ट स्मार्टफोन के साथ आया है
  • 3,500 रुपये की मार्केट कीमत वाला यह एक डुअल सिम एंड्रॉयड स्मार्टफोन है
  • ग्राहक इस फोन को 2,849 रुपये में खरीद सकेंगे
विज्ञापन
रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल पूरे जोर-शोर से मैदान में उतर आई है। पहले कंपनी ने कार्बन मोबाइल्स के साथ साझेदारी में बेहद ही किफायती 169 रुपये प्लान वाला कार्बन ए40 इंडियन स्मार्टफोन उतारा था। अब कंपनी ने ऐसी ही साझेदारी घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सेलकॉन के साथ की। बताया गया है कि एयरटेल सेलकॉन 4जी स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत ग्राहकों के लिए 1,349 रुपये होगी। यह ऑफर भी कंपनी के नए 'मेरा पहला स्मार्टफोन' प्रोग्राम के तहत पेश किया गया है।

Airtel का यह ऑफर सेलकॉन स्मार्ट 4जी स्मार्टफोन के साथ आया है। 3,500 रुपये की मार्केट कीमत वाला यह एक डुअल सिम एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन होने की वजह से यूज़र गूगल प्ले स्टोर से फेसबुक, व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे ऐप डाउनलोड कर सकेंगे। माय एयरटेल ऐप, विंक म्यूजिक और एयरटेल टीवी हैंडसेट में पहले से इंस्टॉल होंगे।

Airtel Celkon 4G स्मार्टफोन देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। ग्राहक इस फोन को 2,849 रुपये में खरीद सकेंगे। एयरटेल की ओर से 1,500 रुपये कैशबैक के तौर पर दिए जाएंगे और इसके लिए फोन लौटाने की भी ज़रूरत नहीं है। कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को 36 महीने तक हर महीने 169 रुपये का रीचार्ज कराना होगा।

एयरटेल का ऑफर
'मेरा पहला 4जी स्मार्टफोन' प्रोग्राम के लिए एयरटेल ने कार्बन मोबाइल्स साथ 169 रुपये वाला प्लान पेश किया था। यही प्लान सेलकॉन 4जी स्मार्ट के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगा। इस रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ आता है और ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 512 एमबी 4जी डेटा मिलेगा।

बताया गया है कि ग्राहक चाहें तो कोई और भी रीचार्ज प्लान चुन सकते हैं। कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को पहले 18 महीने में कम से कम कुल 3,000 रुपये का रीचार्ज करना होगा। ऐसे करने पर 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके बाद अगले 18 महीने में कम से कम 3,000 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इसके बाद 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

सेलकॉन स्मार्ट 4जी के फीचर और स्पेसिफिकेशन
Celkon 4G Smart में 4 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है और साथ में मौज़ूद है 1 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इस फोन में रियर हिस्से पर 3.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बता दें कि यह 4जी वीओएलटीई फोन वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर के साथ आते हैं। इस डुअल सिम हैंडसेट में आपको माय एयरटेल, एयरटेल टीवी और विंक म्यूजिक ऐप पहले से इंस्टॉल मिलेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Celkon 4G Smart
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »