Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें

Ai+ Nova 2 स्मार्टफोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 16:40 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 की सेल Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू
  • फोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले दिया गया है
  • शुरुआती कीमत 8,999 रुपये, 5G और 50MP कैमरा सपोर्ट

Photo Credit: AI+

Ai+ Nova 2 आज से खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने हाल ही में अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स लॉन्च किए थे, जिनमें Ai+ Nova 2 Ultra और Nova Flip भी शामिल है। इनमें से Nova 2 को अब ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकेंगे। नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह Android 16-बेस्ड NxtQ OS के साथ आता है।

Ai+ Nova 2 Price in India

Ai+ Nova 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता। सेल Flipkart के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर शुरू हो गई है।

Advertisement

Ai+ Nova 2 Specification

Ai+ Nova 2 में 6.745 इंच का V-Notch डिस्प्ले दिया गया है, जिसका HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm @ 2.3GHz के साथ Mali-G57 MP2 दिया गया है। इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन हैं। फोन 6000mAh की बैटरी से लैस आता है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2  के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G NSA+SA, ब्लूटूथ 5.0,ड्यूल बैंड वाई-फाई, टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

Ai+ Nova 2 Ultra sale, price, specs

Ai+ Nova 2 Ultra की बिक्री 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6.78 इंच का पंच होल AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है और MediaTek Dimensity 7400 पर रन करता है। फोन में  6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। फोन में 50MP रियर मेन कैमरा शामिल है। फ्रंट में 13MP कैमरा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  6. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  9. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.