ओप्पो एफ7 के कुछ फीचर से उठा पर्दा, 26 मार्च को होना है लॉन्च

ओप्पो एफ7 को लेकर लॉन्च तारीख की घोषणा के बाद कंपनी ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। यह स्मार्टफोन 26 मार्च को भारत में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2018 18:56 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ7 को लेकर लॉन्च तारीख की घोषणा के बाद फीचर से उठा पर्दा
  • स्मार्टफोन 26 मार्च को भारत में लॉन्च होगा
  • पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो एफ5 का अपग्रेड वर्ज़न होगा नया फोन
ओप्पो एफ7 को लेकर लॉन्च तारीख की घोषणा के बाद कंपनी ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा दिया है। यह स्मार्टफोन 26 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। पता चला है कि पिछले साल लॉन्च हुए ओप्पो एफ5 के अपग्रेड वर्ज़न में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जाएगा। साथ ही यह हैंडसेट आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर लेकर आ रहा है। पहले इशारा दिया गया था कि फोन की घोषणा तीन क्रिकेटरों की मौज़दूगी में की जाएगी, जिनमें रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और आर. अश्विन शामिल हैं। ऐसा क्रिकेट प्रशंसकों को लुभाने के लिए किया जा सकता है।

नई जानकारी सामने आई है कि फोन में 6.2 इंच का सुपर फुल स्क्रीन पैनल होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 रहेगा। हैंडसेट में फिज़िकल बटन या टच कंट्रोल के बजाय गेस्चर कंट्रोल दिए गए हैं। इनकी मदद से यूज़र ऐप के बीच में आराम से नैविगेट कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त ओप्पो ने साफ किया है कि वह फोन में ऐप-इन-ऐप व्यू लेकर आ रही है, जिसमें वीडियो को रिकॉर्ड व शेयर किया जा सकेगा।

कैमरे की बात करें तो जानकारी सामने आई है कि हैंडसेट 25 मेगापिक्सल के फ्रंट सेंसर से लैस होकर आ रहा है। फ्रंट कैमरा एआई सेल्फी, एआई ब्यूटी और रियल टाइम एचडीआर को भी सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें गूगल पिक्सल वाले एआर स्टीकर फीचर भी दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, फोन में कितना कुछ और आ रहा है, इसकी जानकारी करीब 10 दिन बाद लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, India, Mobiles, Oppo, Oppo F7
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Vivo V70 FE लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.