iPhone 17 लॉन्च के बाद Apple ने बंद किए ये आईफोन मॉडल

Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को पेश कर दिया है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया स्लिम वेरिएंट iPhone Air शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2025 14:59 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है।
  • iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है।
  • iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है।

iPhone 17 Pro में 18 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 17 सीरीज को पेश कर दिया है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और बिल्कुल नया स्लिम वेरिएंट iPhone Air शामिल है। iPhone 17 में A19 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिपसेट शामिल हैं। Apple ने नए आईफोन लॉन्च करने के बाद अपनी वेबसाइट से कुछ पुराने मॉडल भी बंद कर दिए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये iPhone हुए बंद
Apple हर साल नए iPhone सीरीज के लॉन्च के बाद कुछ पुराने iPhone मॉडल को बंद कर देता है, जिससे नए आईफोन की बिक्री पर असर न पड़े। iPhone 17 रेंज के आने के बाद अब टेक दिग्गज ने iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 और iPhone 15 Plus बंद कर दिए गए हैं। Apple के नए iPhone रेंज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और Pro Max शामिल हैं। हालांकि, कई मॉडल जो अभी भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं उनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus और iPhone 16e शामिल हैं।

भारत में iPhone 16 की कीमत में भी 10 हजार रुपये की कटौती की गई है। iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। इस आईफोन के बाकि स्टोरेज वेरिएंट भी बंद कर दिए गए हैं। वहीं कीमत में कटौती के बाद iPhone 16 Plus के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये हो गई है।

Apple ने iPhone 17 के साथ नई वॉच और ईयरफोन भी लॉन्च किए हैं। Apple Watch SE 3, Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 3 पुराने मॉडल Apple Watch SE 2, Apple Watch Series 10 और Watch Ultra 2 की जगह लेते हैं। वहीं हाल ही में लॉन्च हुआ AirPodsPro 3 बाजार में AirPods Pro 2 की जगह लेता है।

iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max Price

Advertisement

iPhone 17 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,02,900 रुपये है।
iPhone Air के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। 512GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की 1,59,900 रुपये है।
iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,900 रुपये है। 512GB की कीमत 1,54,900 रुपये और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,74,900 रुपये है।
iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये, 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,89,900 रुपये और 2TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,29,900 रुपये है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The boldest redesign since the iPhone X
  • Bright and stunning display
  • A19 Pro under the hood guarantees excellent performance
  • Massive camera upgrade
  • Video quality gets a much-needed bump
  • Centre Stage camera at the front changes selfie game on iPhones forever
  • Improved charging speed
  • Bad
  • Aluminium body picks up scratches
  • Expensive
  • Heavier than the 16 Pro Max
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

Apple A19 Pro

फ्रंट कैमरा

18-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 26

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.