एसर लिक्विड ज़ेड6 और लिक्विड ज़ेड6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 20:38 IST
एसर ने आईएफए ट्रेड शो से ठीक पहले कई नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। एसर ने अपने नए लैपटॉप रेंज, कर्व्ड प्रीडेटर मॉनीटर और नया क्रोमबुक आर13 को पेश किया। एसर ने दो नए स्मार्टफोन और एक टैबलेट लॉन्च किए हैं। लिक्विड ज़ेड6 और लिक्विड ज़ेड6 प्लस को क्रमशः नवंबर और दिसंबर महीने में उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि आइकॉनिया टॉक एस टैबलेट अगले महीने मार्केट में उपलब्ध होगा।

फिलहाल, इन प्रोडक्ट को यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका में उपलब्ध कराया जाएगा। लिक्विड ज़ेड6 की कीमत 119 यूरो (करीब 8,900 रुपये) है और लिक्विड ज़ेड6 प्लस 250 यूरो (करीब 18,600 रुपये) में मिलेगा। आइकॉनिया टॉक एस टैबलेट की कीमत 169 यूरो (करीब 12,600 रुपये) है।
Advertisement

स्मार्टफोन की बात करें तो एसर लिक्विड ज़ेड6 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 64-बिट 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसका रैम 1 जीबी का है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसका डाइमेंशन 145.5x72.5x8.5 मिलीमीटर है। 2000 एमएएच की बैटरी हैंडसेट का हिस्सा है। यह 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

एसर लिक्विड ज़ेड6 प्लस दोनों हैंडसेट में ज्यादा बड़ा और प्रीमियम वेरिएंट है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक  एमटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 3 जीबी रैम इस हैंडसेट का हिस्सा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा और फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर इंटिग्रेटेड है। इसकी बैटरी 4080 एमएएच की है। यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करेगा। लिक्विड ज़ेड6 प्लस का डाइमेंशन 153.6x75.4x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
Advertisement
 

इसके साथ एसर ने नया बजट वॉयस कॉलिंग टैबलेट आइकॉनिया टॉक एस भी पेश किया। यह टैबलेट ब्लैक और गोल्ड डिजाइन के साथ आएगा। इसमें 7 इंच एचडी (800x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8735 प्रोसेसर से लैस इस फोन में ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसमें 2 जीबी का रैम है। आइकॉनिया टॉक एस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इस टैबलेट का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 3400 एमएएच की है। यह 4जी एलटीई टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। टैबलेट का डाइमेंशन 191.7x101x9.35 मिलीमीटर और वज़न 260 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1280x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1920x1080 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek MT8735

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  2. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  3. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  4. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  5. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  6. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  7. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
  8. Vivo Pad FE के जल्द लॉन्च की तैयारी, NCC पर हुई लिस्टिंग
  9. iPhone 18 कब होगा पेश, कैसे होंगे फीचर्स और डिजाइन, कितनी होगी कीमत जानें सबकुछ
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.