• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एसर ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से हैं लैस

एसर ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से हैं लैस

एसर ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से हैं लैस
विज्ञापन
एसर ने गुरुवार को अपने लिक्विड सीरीज के दो नए स्मार्टफोन लिक्विड ज़ेड530 और लिक्विड ज़ेड630एस भारत में लॉन्च किए। एसर लिक्विड ज़ेड530 की कीमत 6,999 रुपये है, जबकि लिक्विड ज़ेड630एस 10,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे और इनकी बिक्री शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि ऐसर ने इन दोनों हैंडसेट को सितंबर में आयोजित आईएफए ट्रेड शो में 6 अन्य स्मार्टफोन के साथ पेश किया था।

"पर्फेक्ट सेल्फी स्मार्टफोन" के तौर पर पेश किए गए एसर लिक्विड ज़ेड530 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 88 डिग्री के वाइड-एंगल से लैस है। एसर लिक्विड ज़ेड530 में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का आईपीएस ओजीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 144x70.3x8.9 मिलीमीटर है और यह 2420 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
acer z630s front back
अब बात एसर लिक्विड ज़ेड630एस की। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस ओजीएस डिस्प्ले है। यह कंपनी के ज़ीरो एयर गैप स्क्रीन से लैस है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के ऊपर लिक्विड यूआई का इस्तेमाल किया गया है। ज़ेड630एस में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.3x77.5x8.9 मिलीमीटर है। डिवाइस को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी।

लिक्विड ज़ेड530 की तरह लिक्विड ज़ेड630एस में भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। यह 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »