Acer भारत में 25 मार्च को लॉन्च कर रही है 5000mAh बैटरी वाले नए स्मार्टफोन्स! Amazon पर बेचे जाएंगे

यहां नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि पहले वहीं दो मॉडल्स लॉन्च किए जाएं, जिन्हें हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट स्मार्टफोन के 25 मार्च को भारत में लॉन्च होने की पुष्टी की गई है
  • इनमें Acerone Liquid S162E4 और Acerone Liquid S272E4 हो सकते हैं
  • MediaTek Helio चिपसेट से लैस हो सकते हैं स्मार्टफोन्स

Acerone Liquid S162E4 और Acerone Liquid S272E4 को हाल ही में ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था

Photo Credit: Acer

Acer अपने स्मार्टफोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाली हैं। कंपनी अपने हैंडसेट्स को डायरेक्ट बाजार में नहीं लेकर आएगी, बल्कि पिछले साल इसने भारतीय बाजार के लिए इंडकल टेक के साथ साझेदारी की घोषणा की थी। हाल ही में कंपनी के दो नए स्मार्टफोन को Acer की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था और अब, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने टीजर जारी करते हुए स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तारीख भी शेयर की है। हालांकि, यहां हैंडसेट्स के नामों को पर्दे के पीछे रखा गया है।

Acer ने एक आधिकारिक टीजर पोस्टर के जरिए उसके लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के 25 मार्च को भारत में लॉन्च होने की पुष्टी की है। यहां नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि पहले वहीं दो मॉडल्स लॉन्च किए जाएं, जिन्हें हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था। इनमें Acerone Liquid S162E4 और Acerone Liquid S272E4 हो सकते हैं।
Advertisement

यदि ऐसा होता है तो ऑफिशियल लिस्टिंग के जरिए हम जानते हैं कि इन स्मार्टफोन्स से क्या उम्मीद की जा सकती है। Acerone Liquid S162E4 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है। रियर में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल होगा। वहीं, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

Acer द्वारा जारी किया गया टीजर पोस्टर
Photo Credit: Acer


स्मार्टफोन MediaTek Helio P35 प्रोसेसर से लैस बताया गया था, जिसका मतलब है कि यह 4G फोन होगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी है। फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह Android 14 पर चलेगा। स्मार्टफोन की लंबाई 165.4 mm, चौड़ाई 76.9 mm, मोटाई 8.95 mm और वजन 179 ग्राम है।
Advertisement

वहीं, Acerone Liquid S272E4 की लिस्टिंग से पता चला था कि इसमें बड़ा 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस होगा। पैनल 350 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इसमें रियर में 20 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा।
Advertisement

फोन MediaTek Helio G36 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें भी 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी और Android 14 पर चलेगा। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 171 mm, चौड़ाई 78.6 mm, मोटाई 8.9 mm और वजन 200 ग्राम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Acer, Acer Smartphones
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.