• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा और कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन!

50MP कैमरा और कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन!

Xiaomi 12S सीरीज के फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होने की भी उम्मीद है।

50MP कैमरा और कॉम्‍पैक्‍ट डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्‍च होंगे Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन!

Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन पिछले महीने IMEI डेटाबेस में भी दिखाई दिए थे।

ख़ास बातें
  • टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने यह जानकारी दी है
  • इनमें फ्लेक्सिबल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा
  • स्नैपड्रैगन 8 Gen 1+ प्रोसेसर दिया जा सकता है इन फोन्‍स में
विज्ञापन
बीते काफी समय से यह खबर आ रही है कि शाओमी दो नए स्‍मार्टफोन ‘Xiaomi 12S' और ‘12S Pro' पर काम कर रही है। हाल में एक जानेमाने टिपस्‍टर ने Xiaomi 12S से जुड़े फोन के कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर किए थे। Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन, पिछले महीने IMEI डेटाबेस पर भी दिखाई दिए थे। अब एक नए लीक में कुछ और फीचर्स का खुलासा करने के साथ ही Xiaomi के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्‍स को लेकर कहा गया है कि ये बाकी मॉडलों की तुलना में छोटे डिस्प्ले के साथ आएंगे।

Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Pro के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस को भरोसेमंद टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। टिपस्टर ने कहा है कि इस साल की दूसरी छमाही में मार्केट में छोटी स्क्रीन वाले कुछ फ्लैगशिप मौजूद होंगे। इन फोन्‍स में फुल-एचडी+ फ्लेक्सिबल कर्व्ड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। 

Xiaomi 12S सीरीज के फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होने की भी उम्मीद है। कहा जाता है कि कैमरा एक नए हार्डवेयर-लेवल एल्गोरिथम के साथ आता है। Xiaomi 12S सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1+ प्रोसेसर होने की बात कही जाती है। लीक से यह भी पता चलता है कि SM8475 स्‍मार्टफोन मॉडल का 2K लार्ज स्क्रीन वर्जन, इमेज इन्‍हैंसमेंट के साथ आता है। टिपस्टर की मानें, तो अप‍कमिंग शाओमी फोन्‍स में डिजाइन के लेवल पर कुछ फ्रेश देखने को मिल सकता है और नए कलर ऑप्‍शन भी मिल सकते हैं।  

Xiaomi 12S और 12S Pro स्‍मार्टफोन पिछले महीने IMEI डेटाबेस पर भी दिखाई दिए थे। डेटाबेस में इन स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। Xiaomi 12S मॉडल में इसके स्‍टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ अपग्रेडेड फीचर्स दिए जा सकते हैं। Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Pro फोन, मॉडल नंबर 2206123SC और 2206122SC के साथ IMEI डेटाबेस पर दिखाई दिए हैं। इनमें से Xiaomi 12S के लिए कोडनेम ‘डाइटिंग' और Xiaomi 12S Pro के लिए ‘यूनिकॉर्न' होने कोडनेम होने की बात कही गई है। 

बीते दिनों एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि Xiaomi 12S Pro में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है। यानी फोन के दो वर्जन सामने आ सकते हैं। एक में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होगा और दूसरे में डाइमेंसिटी चिप होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »