4600mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Xiaomi 12 Pro इसी महीने होगा लॉन्च! जानें फीचर्स

Xiaomi 12 Pro में 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है।

4600mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Xiaomi 12 Pro इसी महीने होगा लॉन्च! जानें फीचर्स

Photo Credit: Mi.com

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सोनी के सेंसर वाला दिया गया है।

ख़ास बातें
  • यह 6.73-इंच WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले से लैस है
  • Xiaomi 12 Pro में 4,600mAh की बैटरी है
  • 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi 12 Pro स्‍मार्टफोन जल्द इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने यह कन्‍फर्म किया है। हालांकि Xiaomi ने फोन की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, पर एक जानेमाने टिपस्टर का दावा है कि Xiaomi 12 Pro को इसी महीने इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi 12 सीरीज के इस फ्लैगशिप फोन को पिछले साल दिसंबर में Xiaomi 12 और Xiaomi 12X के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। Xiaomi 12 Pro में 120Hz का डायनामिक रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें  50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सोनी के सेंसर वाला दिया गया है। फोन में 4,600mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Xiaomi ने इंडिया में Xiaomi 12 Pro फोन को लॉन्च करने का ऐलान ट्विटर के जरिए किया है। टीजर की टैगलाइन है ‘द शोस्टॉपर'। हालांकि कंपनी ने फोन लॉन्‍च की सटीक डेट और इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर नहीं किए हैं। 

दूसरी ओर, टिपस्टर ईशान अग्रवाल (@ishanagarwal24) का मानना है कि Xiaomi 12 Pro को अप्रैल में इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। 

पिछले साल दिसंबर में चीन में इस स्‍मार्टफोन को 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 4,699 युआन (लगभग 55,100 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,999 युआन (लगभग 58,600 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12GB + 256GB के दाम 5,399 युआन (लगभग 63,300 रुपये) हैं। Xiaomi 12 Pro के ग्‍लोबल वेरिएंट को हाल ही में 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 999 डॉलर (लगभग 76,300 रुपये) में पेश किया गया था। 
 

Xiaomi 12 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Xiaomi 12 Pro के इंडियन वेरिएंट में चीन में लॉन्च किए गए मॉडल जैसे ही स्पेसिफिकेशन होने की संभावना है।

यह 6.73-इंच WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जो 1,500 nits पीक ब्राइटनेस, 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट,  480Hz टच सैंपलिंग रेट, और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें कम तापमान वाली पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी भी शामिल है। Xiaomi 12 Pro में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX707 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth v5.2, GPS/ A-GPS, NFC, इन्फ्रारेड (IR), और एक USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। यह डिवाइस फोर-यूनिट स्पीकर सिस्टम से लैस है, जिसमें बेहतर ऑडियो अनुभव देने के लिए एक समर्पित ट्वीटर शामिल है। स्पीकर सिस्टम हरमन कार्डन ट्यूनिंग के साथ आता है।

Xiaomi 12 Pro में 4,600mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका डाइमेंशन 163.6x74.6x8.16mm और वजन 205 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • कमियां
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
डिस्प्ले6.73 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4,600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1,440x3,200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »