लीक से खुलासा, 2017 में आने वाले ऐप्पल आईफोन नहीं होगा होम बटन

लीक से खुलासा, 2017 में आने वाले ऐप्पल आईफोन नहीं होगा होम बटन
ख़ास बातें
  • अगले साल आईफोन में बड़े बदलाव होंगे
  • ऐप्पल अगले साल होम बटन की छुट्टी कर सकती है
  • 2017 आईफोन में फ्रंट पर एज-टू-एज स्क्रीन होगा
विज्ञापन
आईफोन 7 को लेकर महीनों तक चली खबरों और लीक के बाद ऐप्पल ने आखिरकार पिछले हफ्ते नए आईफोन लॉन्च कर दिए। और आईफोन 7 व आईफोन 7 प्लस में 3.5 एमएम ऑडियो जैक नहीं दिया गया है। इस साल लॉन्च हुआ आईफोन 7 पहले से तेज, वाटर रेसिस्टेंस और ज्यादा बेस स्टोरेज और बेहतर कैमरे से लैस है। शुक्रवार से आईफोन 7 के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू होंगे। लेकिन उससे पहले ही अगले साल आने वाले आईफोन को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। अगले साल ऐप्पल द्वारा आईफोन के मेकओवर की तैयारी है और कंपनी बड़े स्तर पर फोन को अपग्रेड करेगी। इसकी वजह है ऐप्पल अगले साल 10वीं सालगिरह मनाएगी। गौर करने वाली बात है कि एक पिछली रिपोर्ट में पता चला था ऐप्पल अगले साल आने वाले स्मार्टफोन को आईफोन 7एस नाम ना देकर आईफोन 8 नाम दे सकती है।

इस साल ऐप्पल ने जहां आईफोन से फिज़िकल होम बटन की छुट्टी कर दी है। खबर है कि कंपनी ने अगले साल बिना बटन के आने वाले आईफोन की आदत के लिए ये बदलाव किया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल से आईफोन में होम बटन को पूरी तरह बंद कर देगी। फोन के फ्रंट में एक पतला ग्लास होगा और डिस्प्ले में ही होम बटन इंटिग्रेटेड होगा। ऐप्पल ने इस साल बड़ी बैटरी, तेज चिप और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट बनाने के लिए 3.5 एमएम ऑडियो जैक हटाने का फैसला किया। अब, अगर इन रिपोर्ट को सच माना जाए तो ऐप्पल इस साल आईफोन में होम बटन नहीं देगी।

ऐप्पल अगले साल कई सारे नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। कंपनी को अगले साल 10 साल पूरे हो रहे हैं। आईफोन में ओलेड डिस्प्ले के साथ ऑन-ग्लास केसिंग दी जा सकती है। होम बटन के अलावा टच आईडी फिंगरप्रिंट रिकगनिशन टेक्नोलॉजी और फ्रंट कैमरे के भी डिस्प्ले में ही इंटिग्रेटेड आने की उम्मीद है। डिस्प्ले को एज-टू-एज दिया जा सकता है और इसके ऊपर व नीचे की तरफ बे़ज़ेल भी नहीं दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, 2017 iPhone, iPhone 7, iPhone 7 plus, iPhone 8, Mobiles, iOS
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »