आईफोन 2017 में सैमसंग का बनाया हुआ 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 17:36 IST
2017 iPhone Model to Sport 5.8-Inch AMOLED Displays Made by Samsung: Report  

अगले आईफोन में सैमसंग का बनाया हुआ 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा: रिपोर्ट
Advertisement

ऐप्पल के अगले आईफोन को आने में अभी करीब एक साल बाकी है लेकिन लीक में पहले से ही जानकारियां आनी शुरू हो गईं हैं। क्यूपर्टिनो की दिग्गज कंपनी आईफोन की दसवीं सालगिरह पर कई बड़े बदलाव के साथ अगला आईफोन लॉन्च कर सकती है। और शुरुआती रिपोर्ट से संकेत मिलते हैं कि ऐप्पल तीन वेरिएंट पेश करेगी। अब, एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप्पल ने अगले साल आने वाले 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले वाले प्रीमियम वेरिएंट के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की है।

डिजिटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग डिस्प्ले एक्सक्लूसिव तौर पर ऐप्पल आईफोन के तीसरे और प्रीमियम वेरिएंट के लिए डिस्प्ले बनाएगी। 5.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले को मार्च से न्यूनतम संख्या में बनाया जाएगा और इसके बाद मई-जून में इसके उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। इस रिपोर्ट में इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सैमसंग द्वारा हर महीने 2 करोड़ डिस्प्ले का उत्पादन किया जाएगा।
Advertisement

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल 4.7 इंच और 5.5 इंच के आईफोन वेरिएंट के लिए ओलेड डिस्प्ले नहीं अपनाएगी। और इनमें टीएफटी-एलसीडी डिस्प्ले ही दिया जाएगा लेकिन 2018 में यह स्थित बदल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 2017 में एमोलेड डिस्प्ले वाले वेरिएंट की दुनिया भर में 6 से 7 करोड़ यूनिट बिकने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में जहां दावा किया गया है कि तीसरा वेरिएंट बड़ा होगा वहीं एक दूसरी रिपोर्ट में 5 इंच वाले प्रीमियम वेरिएंट की बात कही गई है। जान-माने विश्लेषक मिंग-शी कुओ ने भी 5.8 इंच वेरिएंट का खंडन किया है। हालांकि, अभी ये सभी ख़बरें शुरुआती दौर में हैं और इन पर भरोसा करना जल्दबाजी होगा। अभी, आईफोन 7एस, आईफोन 7एस प्लस और आईफोन 8 स्मार्टफोन के अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

आईफोन 8 में किनारों और रियर पर मेटल की जगह ऑल- ग्लास बॉडी दी जा सकती है। इस फोन में होम बटन नहीं दिया जाएगा जबकि डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडिंग और 3डी टच के साथ आएगा। नए आईफोन में एडवांस्ड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की उम्मीद है। इससे यूज़र को फोन को किसी चार्जिंग स्टेशन या इसके पास भी रखने की जरूरत नहीं होगी। अगले आईफोन में आइरिस स्कैनर और 3डी फोटोग्राफी सपोर्ट आने का पता भी चला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 2017, iPhone 8, Samsung, AMOLED Display, iPhone 8 Leaks

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.