28 लाख रुपये में बिका 15 साल पुराना iPhone, Apple-1 सर्किट बोर्ड के मिले 5.41 करोड़

15 साल पुराना आईफोन मॉडल इतना महंगा बिकना कोई आम बात नहीं है, क्योंकि इतनी कीमत में एक लग्जरी कार आ सकती है। यहां तक कि घर तक खरीदा जा सकता है तो ऐसे में एक पुराने फोन के लिए इतनी कीमत देना क्या समझदारी का फैसला है?

28 लाख रुपये में बिका 15 साल पुराना iPhone, Apple-1 सर्किट बोर्ड के मिले 5.41 करोड़
ख़ास बातें
  • Apple iPhones की कीमत अधित होती है यह बात तो सभी जानते हैं।
  • एप्पल आईफोन 28 लाख रुपये में बिका है, जी हां वो भी 28 साल पुराना मॉडल।
  • अमेरिका में हुई निलामी में आईफोन मॉडल 35,414 डॉलर में बिका है।
विज्ञापन
दुनिया में Apple iPhones की कीमत अधित होती है यह बात तो सभी जानते हैं। दुनिया में स्मार्टफोन्स लवर्स का सपना होता है कि वह आईफोन को खरीद पाएं, लेकिन कम बजट होने की वजह से ऐसा करना सभी के लिए आसा नहीं होता है। किसी भी देश में आईफोन के सबसे लेटेस्ट मॉडल में हाई एंड वेरिएंट की कीमत 2 लाख रुपये से ज्ययादा तक नहीं है। जी हां चाहे आप आईफोन का लेटेस्ट आईफोन 13 प्रो मैक्स ही क्यों न खरीदें।

आज हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जिस पर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। एप्पल आईफोन 28 लाख रुपये में बिका है, जी हां वो भी 28 साल पुराना मॉडल। 15 साल पुराना आईफोन मॉडल इतना महंगा बिकना कोई आम बात नहीं है, क्योंकि इतनी कीमत में एक लग्जरी कार आ सकती है। यहां तक कि घर तक खरीदा जा सकता है तो ऐसे में एक पुराने फोन के लिए इतनी कीमत देना क्या समझदारी का फैसला है?

आपको बता दें कि जो आईफोन मॉडल 28 लाख रुपये में बिका है वो सील्ड बॉक्स में बंद अनओपन फर्स्ट जेनरेशन 2007 ऐपल आईफोन मॉडल है। ZDNet की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि अभी अमेरिका में हुई निलामी में आईफोन मॉडल का 8GB स्टोरेज वेरिएंट 35,414 डॉलर में बिका है। इस नीलामी में 70 उत्पादों के लिए बोली लगाई गई थी। वहीं इस दौरान Apple-1 सर्किट बोर्ड 6,77,196 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 5.41 करोड़ रुपये में बिका था।

आपको बता दें कि सैन फ्रांस्सिको के मैकवर्ल्ड कंवेंशन में 9 जनवरी 2007 को Apple के सीईओ स्टीव जॉब्स ने एक Apple iPhone को पेश किया था। इस आईफोन में टचस्क्रीन डिस्प्ले, 2  मेगापिक्सल कैमरा, आईपोड और वेब-ब्राउजिंग आदि जैसे फंक्शन थे। उस दौरान आईफोन में वेब ब्राउजर और विजुअल वॉयसमेल का फीचर भी था। अमेरिका में जून 2007 में इस आईफोन के 8GB स्टोरेज मॉडल को 499 डॉलर यानी कि 39,852 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। वहीं 8GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 599 डॉलर यानी कि 47,840 रुपये की कीमत थी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple iPhone, First Generation iPhone, Expensive iPhone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »