Xolo लाया 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला Era स्मार्टफोन, कीमत 4,444 रुपये

Xolo लाया 8 मेगापिक्सल कैमरे वाला Era स्मार्टफोन, कीमत 4,444 रुपये
विज्ञापन
ज़ोलो (Xolo) ने सोमवार को नया बजट स्मार्टफोन ज़ोलो ईरा (Xolo Era) लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 4,444 रुपये है। हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर बिकेगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन गुरुवार (9 जुलाई) से शुरू हो जाएंगे. फिलहाल, हैंडसेट का ब्लैक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा. यह जानकारी कंपनी के फेसबुक (Facebook) पोस्ट में दी गई है।

एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Xolo Era एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। हैंडसेट में 5 इंच का IPS FWVGA (480x854 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी करीब 196ppi है। हैंडसेट में 1.2GHz quad-core प्रोसेसर (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 1GB का रैम (RAM)।

स्मार्टफोन में 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। Xolo Era में 2100mAh की बैटरी है।

Xolo Era में GPRS/ EDGE, 3G, हॉटस्पॉट फंक्शनालिटी के साथ वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, USB-OTG और GPS/ A-GPS कनेक्टिविटी फीचर हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन USB-OTG केबल और बैक कवर के साथ आएगा।

आपको बता दें कि Xolo शुक्रवार को नया सब-ब्रांड 'Black' लॉन्च करने वाला है। कंपनी एक इवेंट में अपना पहला Black ब्रांडेड हैंडसेट लॉन्च करेगी.
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »