गूगल के पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को होंगे लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 11:54 IST
पिछले महीने खबर आई थी कि गूगल नेक्सस ब्रांडिंग खत्म कर गूगल ब्रांड के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। ये दोनों फोन लेटेस्ट एंड्रॉय 7.0 नूगा पर चलेंगे। गैज़ेट्स 360 ने खबर दी थी कि गूगल सितंबर में 'भारत समेत कुछ देशों में' नए स्मार्टफोन जारी कर सकती है। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए नेक्सस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट को पिक्सल व पिक्सल एक्सएल नाम से री-ब्रांड किया जाएगा। हालांकि अभी इनकी कीमत की कोई जानकारी नहीं मिली है। एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल 4 अक्टूबर को एक इवेंट की तैयारी कर रही है जहां नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च किए जा सकते हैं।

पहले आई खबरों की तरह ही एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 इंच वाले पिक्सल स्मार्टफोन को सेलफिश जबकि 5.5 इंच के पिक्सल एक्सएल कहा जा रहा है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल दोनों ही स्मार्टफोन 'गूगल द्वारा बनाए गए पहले फोन' होंगे।
Advertisement

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आने वाले गूगल स्मार्टफोन की कीमत अभी मौज़ूद नेक्सस डिवाइस से ज्यादा होगी। संभावित गूगल ब्रांड के स्मार्टफोन वनीला एंड्रॉयड से ऊपर के वर्जन के साथ आएंगे। यह रिपोर्ट गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के उस बयान से मिलती है जिसमें उन्होंने गूगल के अपनी स्मार्टफोन सीरीज के बारे में बताया था।

पिक्सल और पिक्सल एक्सल स्मार्टफोन के अलावा, गूगल इस इवेंट में एक नया 4के क्रोमकास्ट भी लॉन्च कर सकती है। इस क्रोमकास्ट से स्ट्रीम किए हुए कंटेट को 4के में बदला जा सकता है और इसे क्रोमकास्ट प्लस या क्रोमकास्ट अल्ट्रा नाम दिया जा सकता है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को कंपनी का डेड्रीम वीआर व्यूअर डिवाइस भी लॉन्च किया जा सकता है। एंड्रॉयड पुलिस ने भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से बताया कि गूगल इवेंट 4 अक्टूबर को है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Nougat, Google, Google Phones, Marlin, Sailfish, Pixel, Pixel XL

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.