YouTube पर बंद हो जाएगा पैसा मिलना!, मोनेटाइजेशन नियम हो रहे सख्त, अगर बनाया ऐसा कंटेंट

YouTube अब मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जुलाई 2025 12:23 IST
ख़ास बातें
  • YouTube अब मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव करने जा रहा है।
  • यूट्यूब लो एफर्ट और हाई वॉल्यूम वाले कंटेंट को टारगेट कर रहा है।
  • यूट्यूब मूल्यांकन को बेहतर करना चाहता है।

यूट्यूब लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म है।

Photo Credit: Unsplash/NordWood Themes

YouTube अब मोनेटाइजेशन नियमों में बदलाव करने जा रहा है। दरअसल क्रिएटर्स के साथ शेयर किए गए नोटिस में यूट्यूब ने कहा कि वह अपने अपडेट किए गए मोनेटाइजेशन गाइडलाइंस के तहत बड़े स्तर पर प्रोड्यूस या रिपीट किए जाने वाले कंटेंट पर बैन को ज्यादा साफ तरीके से बदल कर लागू करना शुरू करेगा। इन बदलाव से यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम (YPP) के जरिए रेवेन्यू कमाने के लिए ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट के तौर पर यूट्यूब मूल्यांकन को बेहतर करना चाहता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 


लो एफर्ट और हाई वॉल्यूम वाला कंटेंट है टारगेट


बड़े स्तर पर प्रोड्यूस वीडियो जैसे कि बड़े स्तर पर जनरेट टेम्प्लेटेड या आउटसोर्स किए गए कंटेंट पर ध्यान दे रहा है।
बार-बार अपलोड किए गए कंटेंट जैसे कि एक ही वीडियो के कई वर्जन या पहले से पब्लिश कंटेंट के लाइट एडिटेड या रिअपलोड वर्जन शामिल हो सकते हैं।

यूट्यूब ने कहा कि "YouTube ने हमेशा क्रिएटर्स से ऑरिजनल और ऑथेंटिक कंटेंट अपलोड करने की उम्मीद की है। यह अपडेट बेहतर तरीके से दर्शाता है कि आज अप्रमाणिक कंटेंट कैसा दिख रहा है। हालांकि, इस प्रकार के वीडियो प्लेटफॉर्म के नियमों का साफ तौर पर उल्लंघन नहीं करते हैं। YouTube का कहना है कि इस प्रकार के कंटेंट ऑरिजनल और बेहतर व्यूअर इंगेजमेंट के लिए प्लेटफॉर्म स्टैंडर्ड के अनुसार नहीं हैं।
Advertisement
 


क्रिएटर्स पर क्या होगा असर


Advertisement
जो चैनल हाई क्वालिटी और ऑरिजनल कंटेंट तैयार कर रहे हैं तो उन पर इसका असर पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, जो क्रिएटर्स ऑटोमेशन टूल पर निर्भर हैं या अक्सर लगभग डुप्लिकेट वीडियो पब्लिश करते हैं तो उन्हें अपनी कंटेंट स्ट्रैटजी बदलने की जरूरत पड़ सकती है। YouTube एनफोर्समेंट शुरू होने से पहले कई हफ्ते का लीड टाइम प्रदान कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स को अपने चैनल को ऑडिट करने और उसके अनुसार खुद को बदलने का मौका मिलेगा। 

जो क्रिएटर्स इसका पालन नहीं करते हैं तो उन्हें मोनेटाइजेशन प्रोग्राम से सस्पेंड या हटाया जा सकता है। यह साफ नहीं है कि YouTube बड़े स्तर पर प्रोड्यूस या रिपिट किए जाने वाले कंटेंट को कैसे बदलेगा। कंपनी ने कहा है कि 15 जुलाई को रोलआउट से पहले और गाइड किया जाएगा। बड़े स्तर पर देखा जाए तो यह कदम प्लेटफॉर्म के लिए फिट बैठता है, इससे क्रिएटर्स भी समझ पाएंगे कि यूट्यूब किस प्रकार के कंटेंट को बढ़ावा देना चाहता है और उससे कमाई हो सकती है। AI के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर लो एफर्ट कंटेंट बढ़ गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.