YouTube, Telegram, X पर गिरेगी सरकार की गाज? पोर्नोग्राफी, शोषण को लेकर उठाए गए कदमों पर पूछे जा सकते हैं सवाल

प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि 2023 की दूसरी तिमाही में उन्होंने अपनी बाल सुरक्षा नीतियों के उल्लंघन के लिए 94,000 से अधिक चैनल और 25 लाख से अधिक वीडियो हटा दिया था।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2023 20:49 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने हाल ही में कुछ कंपनियों को नोटिस भेजा था
  • पोर्नोग्राफी, बाल यौन और वयस्क यौन शोषण जैसे मुद्दों पर गंभीर है सरकार
  • Telegram और YouTube ने हालिया नोटिस का जवाब भी दिया
सरकार ऑनलाइन पोर्नोग्राफी, बाल यौन और वयस्क यौन शोषण जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। ऐसा हो सकता है कि सरकार सोशल मीडिया कंपनियों, जैसे कि YouTube, Telegram, X, से पूछ सकती है कि उन्होंने इन संवेदनशील मुद्दों पर क्या कदम उठाए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार सोशल मीडिया कंपनियों की पिछले कुछ प्रतिक्रियाओं से खुश नहीं है। इन्हें लेकर Meity पहले भी कई कंपनियों को नोटिस भेज चुका है। सरकार ने प्लेटफॉर्म्स से कहा था कि पोर्नोग्राफी और बाल यौन और वयस्क यौन शोषण से संबंधित कंटेंट को रोका जाए।

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार सोशल मीडिया कंपनियों से अपने प्लेटफॉर्म पर अश्लील और बाल यौन शोषण कंटेंट को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी देने के लिए कह सकती है। सरकार ने 6 अक्टूबर को इन प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किया था। रिपोर्ट बताती है कि Meity ने जो नोटिस भेजा था, उसमें उसने इन कंपनियों से ऐसे कंटेंट को स्थायी रूप से ब्लॉक करने को कहा था, जो इन संवेदनशील मुद्दों से जुड़े हो।
Advertisement

सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां एक ऑटोमेटेड टूल के साथ-साथ अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे तकनीकी उपायों को लागू करें, जो ऐसे कंटेंट को पहचाने और उन्हें स्थायी रूप से ब्लॉक कर सकें। 

रिपोर्ट कहती है कि सरकार ने चेतावनी दी है कि अनुपालन न करने की स्थिति में उन कंपनियों को सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत उन्हें दिए गए सुरक्षित हार्बर प्रावधान को खोने का जोखिम है। नियमों में कहा गया है कि सभी सोशल मीडिया मीडिएटर्स को न केवल "अश्लील, पीडोफिलिक" कंटेंट को ब्लॉक करने के लिए "ऑटोमेटेड टूल्स सहित एडवांस उपायों" को तैनात करना चाहिए, बल्कि सक्रिय रूप से ऐसी किसी भी जानकारी की पहचान करनी चाहिए जो "किसी भी रूप में किसी बलात्कार, बाल यौन शोषण जैसे कामों के दर्शाती है।
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस नोटिस के बाद YouTube और Telegram का जवाब भी आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके प्लेटफॉर्म पर अश्लील और बाल यौन शोषण कंटेंट के लिए उनकी "शून्य सहनशीलता" नीति है और उन्होंने ऑनलाइन बाल यौन शोषण से लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी और टीमों में भारी निवेश किया है। 
Advertisement

प्लेटफॉर्म्स का कहना है कि 2023 की दूसरी तिमाही में उन्होंने अपनी बाल सुरक्षा नीतियों के उल्लंघन के लिए 94,000 से अधिक चैनल और 25 लाख से अधिक वीडियो हटा दिया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, Telegram, Government Notice To Twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.