YouTube से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला स्टार है यह 7 साल का बच्चा

फोर्ब्स लिस्ट में यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले लोगों की लिस्ट में सबसे टॉप पर सात साल का बच्चा है। जानिए कितनी है इसकी कमाई।

YouTube से सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला स्टार है यह 7 साल का बच्चा

Photo Credit: Ryan ToysReview

ख़ास बातें
  • Ryan ToysReview चैनल है सबसे टॉप पर
  • 10 यूट्यूब स्टार्स की कुल कमाई 180.5 मिलियन डॉलर
  • दूसरे नंबर पर हैं Jake Paul, जानिए इनकी कमाई
विज्ञापन
ऐसा शायद ही कोई हो जो YouTube पर वीडियो ना देखता हो और ज्यादातर लोग यूट्यूब से होने वाली कमाई से भी अवगत हैं। साल 2018 का अंतिम माह चल रहा है ऐसे में अमेरिकन बिजनेस मैगजिन फोर्ब्स ने हाल ही में 2018 में विश्व के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले YouTube स्टार्स की एक सूचि को जारी किया है। आपको यह जानकर हैरत होगी कि इस लिस्ट में सबसे टॉप पर एक सात वर्षीय बच्चे का नाम शुमार है। इस बच्चे का नाम रेयान है। Ryan खिलौने का रिव्यू करता है।

बच्चा के YouTube चैनल का नाम है Ryan ToysReview। 1 जून 2017 से 1 जून 2018 तक यानी 12 महीने में रेयान ने कुल 22 डॉलर मिलियन (तकरीबन 154.84 करोड़ रुपये) की कमाई है। फोर्ब्स रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 लिस्ट में रेयान के यूट्यूब चैनल ने 11 डॉलर मिलियन की कमाई की थी। सूचि में मौजूद टॉप 10 यूट्यूब स्टार्स की कुल कमाई 180.5 मिलियन डॉलर (लगभग 1,270.26 करोड़ रुपये) है। खबर लिखते समय तक रेयान के YouTube चैनल पर 17,317,098 सब्सक्राइबर थे।
 

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 YouTubers

1) Ryan ToysReview: 22 मिलियन डॉलर (लगभग 154.84 करोड़ रुपये)
2) Jake Paul: 21.5 मिलियन डॉलर (लगभग 151.32 करोड़ रुपये)
3) Dude Perfect: 20 मिलियन डॉलर (लगभग 140.74 करोड़ रुपये)
4) DanTDM: 18.5 मिलियन डॉलर (लगभग 130.21 करोड़ रुपये)
5) Jeffree Star: 18 मिलियन डॉलर (लगभग 126.67 करोड़ रुपये)
6) Markiplier: 17.5 मिलियन डॉलर (लगभग 123.15 करोड़ रुपये)
7) Vanoss Gaming: 17 मिलियन डॉलर (लगभग 119.63 करोड़ रुपये)
8) Jacksepticeye: 16 मिलियन डॉलर (लगभगt 112.61 करोड़ रुपये)
9) PewDiePie: 15.5 मिलियन डॉलर (लगभग 109 करोड़ रुपये)
10) Logan Paul: 14.5 मिलियन डॉलर (लगभग 102 करोड़ रुपये)
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: YouTube, Forbes, Forbes YouTube List
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »