YouTube की गाइडलाइंस को तोड़ने में भारत के यूजर्स सबसे आगे, 19 लाख वीडियो पर लगी रोक

यह संख्या किसी भी अन्य देश में हटाए गए वीडियोज से अधिक है। कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण वैश्विक स्तर पर 64.8 लाख से अधिक वीडियो को हटाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 20:09 IST
ख़ास बातें
  • इन वीडियो को कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से हटाया है
  • यूट्यूब इन गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करता है
  • वीडियो के कंटेंट पर निगरानी के लिए मशीन लर्निंग का भी इस्तेमाल होता है

यह संख्या किसी भी अन्य देश में हटाए गए वीडियोज से अधिक है

वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच भारत में 19 लाख से अधिक वीडियो को कम्युनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन करने की वजह से हटाया है। यह संख्या किसी भी अन्य देश में हटाए गए वीडियोज से अधिक है। इस अवधि में कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन के कारण वैश्विक स्तर पर 64.8 लाख से अधिक वीडियो को हटाया गया है।  

यूट्यूब की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च के दौरान भारत में गाइडलाइंस के उल्लंघन की वजह से 19 लाख से अधिक वीडियो को हटाया गया है। इसकी तुलना में अमेरिका में यह संख्या 6,54,968 वीडियोज, रूस में 4,91,333 वीडियोज और ब्राजील में 4,49,759 वीडियोज की थी। यूट्यूब का कहना है, "कंपनी के शुरुआती दौर से हमारी कम्युनिटी गाइडलाइंस ने यूजर्स को हानिकारक कंटेंट से सुरक्षित किया है। हम ह्युमन रिव्युअर्स और मशीन लर्निंग के कॉम्बिनेशन से अपनी पॉलिसीज को लागू करते हैं।" इस महीने की शुरुआत में यूट्यूब ने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े टूल्स के आने से गलत जानकारी पर रोक लगाना महत्वपूर्ण है। 
Advertisement

इस बारे में यूट्यूब के भारत में डायरेक्टर, Ishan John Chatterjee ने बताया था कि कंपनी के पास मजबूत कम्युनिटी गाइडलाइंस हैं जिनसे यह तय किया जाता है किस तरह का कंटेंट इस प्लेटफॉर्म पर होगा। उन्होंने कहा था, "हमने गलत जानकारी पर रोक लगाने के लिए काफी इनवेस्टमेंट किया है। हम जानते हैं कि इसे लेकर हमारा कार्य कभी समाप्त नहीं होगा। इस वजह से हम इस एरिया में इनवेस्टमेंट करना जारी रखेंगे।" 

हाल ही में यूट्यूब ने ऑनलाइन गेम्स खेलने के लिए एक प्रोडक्ट की टेस्टिंग शुरू की थी। कंपनी ने एंप्लॉयीज को 'Playables' कहे जाने वाले एक नए प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए निमंत्रण दिया था। इस पर स्टैक बाउंस जैसी गेम्स टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं। Wall Street Journal की रिपोर्ट में बताया गया था कि यूट्यूब ने अपनी पैरेंट कंपनी Google के एंप्लॉयीज को इस बारे में एक ईमेल भेजी है। इन गेम्स को वेब ब्राउजर्स पर यूट्यूब की साइट या गूगल के Android या Apple के iOS मोबाइल डिवाइसेज के जरिए खेला जा सकता है। यूट्यूब पर बहुत से यूजर्स गेम्स को स्ट्रीम करते हैं और गेम्स की लाइव स्ट्रीमिंग देखते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.